Nation: भाजपा सरकार ने 11 साल में दी 17 करोड़ नौकरियां, मेडिकल सीट्स हुईं दोगुनी, पढ़ें मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां #INA
.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 साल पूरे हो गए है. सोमवार को मोदी 3.0 का एक साल पूरा हो गया. खास मौके पर सरकार ने एक ई-बुक जारी की है. इसका शीर्षक 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है. इसमें कहा गया कि सरकार ने 11 वर्षों में 17 करोड़ नई नौकरियां सृजित की. देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्य दोगुनी हो गई है. ईबुक में 11 वर्षों में देश के सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक परिदृश्य में आए बदलावों को बताया गया है.
सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने 11 साल में अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है. इसमें डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों के कल्याण, रक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक मंच पर भारत की साख जैसी उपलब्धियां शामिल हैं. ईबुक के अनुसार, सरकार की नीतियों ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है. किसी भी सरकार के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी दोगुनी हुई है.
11 वर्षों में दीं 17 करोड़ से अधिक नौकरियां
मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 में 387 थी, जो 2025 में 780 हो गई है. एमबीबीएस सीटों की संख्या 2014 में 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई है. मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां सृजित की हैं. स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरियां मिली हैं. स्किल इंडिया मिशन के तहत 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है.
युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सरकार का प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-बुक जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा- 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए. नई शिक्षा नीति, कौशल विकास और स्टार्टअप पर फोकस बढ़ा है, जिससे हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प के भागीदार बने हैं. हमारे देश के युवाओं ने विज्ञान, खेल, संस्कृति और सामुदायिक सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में आसाधारण योगदान दिया है.
ई-बुक में सरकार की उपलब्धियों की अहम बातें
- साल 2014-15 में कॉलेजों की संख्या 38,498 थी, जो मई 2025 तक 51,959 हो गई है.
- साल 2014-15 में यूनिवर्सिटी की संख्या 760 थी, जो मई 2025 तक 1,334 हो गई.
- देशभर में आज 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब हैं. अगले 5 वर्षों में 50,000 लैब का लक्ष्य है.
- 2014 से पहले 16 आईआईटी संस्थान देश में संचालित थे, 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई.
- प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (पीएम श्री) के तहत 14,502 स्कूलों को विकसित किया जा रहा है.
- मोदी सरकार में ही पहले फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, पहले रेल एवं परिवहन विश्वविद्यालय, उत्तर-पूर्व में पहला एम्स, सिलवासा में पहला मेडिकल कॉलेज, लद्दाख में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई.
भाजपा सरकार ने 11 साल में दी 17 करोड़ नौकरियां, मेडिकल सीट्स हुईं दोगुनी, पढ़ें मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)
.webp)

