Nation- बीजेपी सांसद ने मुस्लिम समुदाय पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा, चुनाव आयोग से की मांग- #NA

सांसद अशोक यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एक चुनावी रैली में दिए गए इस बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. वायरल वीडियो में सांसद यादव मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अशोक यादव मंच से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मुस्लिम भाइयों, अगर मोदी से नफरत है तो कहो, ‘अरे नहीं, मैं मुफ्त का खाना नहीं खाऊंगा’, कहो, ‘अरे नहीं, मैं सिलेंडर नहीं लूंगा’, कहो, ‘अरे नहीं, मैं मोदी की बनाई सड़क पर नहीं चलूंगा’, कहो, ‘अरे नहीं, मैं मोदी के पुल पर नहीं चलूंगा, मैं तैरकर नदी पार करूंगा.’ आप सभी सुविधाओं का आनंद लेंगे और फिर मोदी और भाजपा को गाली देंगे. भारत की जनता और केवटी की जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू
बताया जा रहा है कि यह जनसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा के नामांकन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. कई लोग इसे ध्रुवीकरण की राजनीति बता रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि सांसद केवल विकास योजनाओं का लाभ पाने वालों को दोहरे मापदंड से बचने की सलाह दे रहे थे.
जनता देगी जवाब
इस बीच, सांसद अशोक यादव ने खुद अपने बयान की पुष्टि की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने जो कहा वह सही है. पीएम मोदी ने देश के हर वर्ग को सुविधाएं प्रदान की हैं. विकास का लाभ उठाते हुए भी प्रधानमंत्री को गाली देने वालों को जनता जवाब देगी.’
क्या चुनाव आयोग लेगा एक्शन?
विपक्षी दलों ने इस बयान को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब यह देखना बाकी है कि चुनाव आयोग इस मामले पर क्या रुख अपनाता है?
(इनपुट आलोक)
बीजेपी सांसद ने मुस्लिम समुदाय पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा, चुनाव आयोग से की मांग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










