Nation- बंगाल में 1 मार्च से BJP की परिवर्तन यात्रा का आगाज, ममता के लिए बढ़ेगी चुनौती, जानें पूरा प्लान- #NA

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक से 10 मार्च तक विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी. बीजेपी की प्रदेश इकाई के नेताओं ने बताया कि इस अभियान का मकसद सरकार के कुशासन को उजागर करना और बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण नीतियों के बारे में जनता के बीच बढ़ते असंतोष को वोटों में बदलना है.
इस अभियान में नौ ‘परिवर्तन रथ यात्राएं’ शामिल होंगी, जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी. उनमें सिलीगुड़ी, मालदा, नबद्वीप, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान मंडल शामिल हैं.
स्थानीय चिंताओं का समाधान
बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना और जिलों में स्थानीय चिंताओं का समाधान करना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण 24 परगना के रायदिघी से यात्रा की शुरुआत करेंगे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन नादिया के कृष्णानगर से दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में यात्राओं का नेतृत्व करेंगे. इस यात्रा का समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.
दो मार्च को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दक्षिण 24 परगना के रायदिघी जिले से यात्रा शुरू करने की संभावना है. दक्षिण 24 परगना को व्यापक रूप से तृणमूल का गढ़ और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह यात्रा तृणूमल के शासन में कथित भ्रष्टाचार पर केंद्रित होगी.
परिवर्तन का संदेश देने की क्या है तैयारी?
यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवर्तन का संदेश राज्य के हर कोने तक पहुंचे, इस यात्रा की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि बीजेपी संगठनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर सके:
- पश्चिम बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक विभागों में समान रूप से संचालित की जा रही हैं.
- यह अभियान लगभग 5000 किलोमीटर तक फैलेगा, जिससे 38 संगठनात्मक जिलों और 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से पहुंच बनाई जाएगी.
- यह अभियान 1 करोड़ से अधिक नागरिकों तक सीधे पहुंच बनाने का लक्ष्य रखता है, ताकि मतदाताओं के साथ मजबूत और सीधा संवाद स्थापित किया जा सके.
- यह यात्रा 63 बड़ी रैलियों का आयोजन करेगी, साथ ही प्रत्येक विधानसभा के एन्ट्री पॉइंट पर 281 स्वागत सभाएं भी आयोजित की जाएंगी.
- यात्रा की संचार रणनीति शासन, जवाबदेही और व्यवस्था में बदलाव पर विशेष रूप से केंद्रित रहेगी.
- यह अभियान राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की पूरी तरह से बिगड़ी स्थिति, शिक्षा क्षेत्र (शिक्षक नियुक्ति घोटालों) में फैले व्यापक भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर खतरों को जोर-शोर से करेगा.
- 100 से अधिक प्रमुख केंद्रीय और राज्य नेताओं की रणनीतिक तैनाती विशेष रूप से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता को प्रेरित करने के लिए की गई है.
- यह अभियान 1 मार्च को 5 उद्घाटन सभाओं के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 2 मार्च को 4 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
- प्रमुख नेताओं में अमित शाह, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे.
- होली के संक्षिप्त विश्राम के बाद, यात्राएं 6 दिनों तक निरंतरंर गति से जारी रहेंगी.
- प्रतिदिन 9 घंटे के सघन संचालन के साथ, यह अभियान अजेय और निरंतरंर गति का संदेश देते हुए राजनीतिक नैरेटिरेटिव को पूरी तरह से बदलने का काम करेगा.
- इस यात्रा का भव्य समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.
बंगाल में 1 मार्च से BJP की परिवर्तन यात्रा का आगाज, ममता के लिए बढ़ेगी चुनौती, जानें पूरा प्लान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


