Nation- BMC चुनाव से ठीक पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, अशोक मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल- #NA

मुंबई की राजनीति इन दिनों बीएमसी चुनाव के कारण काफी गरम है. सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. तो वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलने का दौर भी जारी है. फिर चाहे वो कांग्रेस हो, बीजेपी हो शिंदे सेना हो या फिर यूबीटी. मुंबई के हर वार्ड में ऐसे नाराज नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बीच उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है.
शनिवार (10 जनवरी) को अंधेरी ईस्ट से शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो गए. जिससे चुनाव में उद्धव गुट की परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि पंप हाउस,नागरदास रोड,मोग्रापाडा के इसमें काफी लोग है जो उत्तरभारतीय मतदाताओं का गढ़ माना जाता है.
टिकट बंटवारे से नाराज थे अशोक मिश्रा
जानकारी के मुताबिक अंधेरी पूर्व से यूबीटी शिवसेना के उपविभाग प्रमुख रहे अशोक मिश्रा ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है. बताया जा रहा है कि बीएमसी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर वो पार्टी से नाराज चल रहे थे. जिसकी वजह से उन्होंने उद्धव गुट से अलग होने का फैसला किया.
ठाकरे परिवार के करीबी रहे
कई सालों तक शिवसेना और ठाकरे परिवार के करीबी माने जाने वाले अशोक मिश्रा ने आखिरकार यूबीटी शिवसेना से इस्तीफा दे दिया. शनिवार को वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वर्षा बंगले पहुंचे, जहां उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी जॉइन की.
2014 में शिवसेना में हुए थे शामिल
अशोक मिश्रा अंधेरी पूर्व में शिवसेना के उपविभाग प्रमुख थे. उन्होंने साल 2014 में शिवसेना में प्रवेश किया था. मिश्रा का आरोप है कि उत्तर भारतीय होने के कारण यूबीटी शिवसेना ने उनका नगरसेवक पद का टिकट काट दिया. अशोक मिश्रा के मुताबिक, उन्हें उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के नेताओं ने एक नहीं बल्कि कई बार भरोसा दिलाया था कि नगरसेवक चुनाव में अंधेरी पूर्व से उन्हें ही टिकट दिया जाएगा.
पार्टी के लिए की मेहनत
अशोक मिश्रा ने 2014 का विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, 2017 का बीएमसी चुनाव, 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव एवं 2024 का लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर मेहनत की. उन्होंने विधायक रमेश लटके, उनकी पत्नी ऋतुजा लटके और सांसद गजानन कीर्तिकर को जिताने के लिए दिन-रात काम किया.
जोगेश्वरी इलाके में पार्टी का ग्राफ बढ़ाया
अशोक मिश्रा ने अंधेरी और जोगेश्वरी इलाके में पार्टी का ग्राफ बढ़ाया. उत्तर भारतीय मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा और मराठी मतदाताओं के बीच भी अपनी पैठ बनाई. उन्होंने मराठी युवाओं की अलग टीम तैयार की. इलाके में सांस्कृतिक, धार्मिक और खेलकूद से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करवाए. लेकिन जब टिकट देने का वक्त आया तो पार्टी ने उनकी सालों की मेहनत को नजरअंदाज करते हुए एक अनजान चेहरे को टिकट दे दिया. इससे न सिर्फ उत्तर भारतीय बल्कि मराठी समर्थकों में भी भारी नाराजगी है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अलग होने से उद्धव गुट को चुनाव में नुकसान हो सकता है.
BMC चुनाव से ठीक पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, अशोक मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)




