Nation- BMC चुनाव के आंकड़ों को शिवसेना UBT ने नकारा, राउत बोले- मुकाबला बहुत करीबी है, इंतजार करिए- #NA

BMC चुनाव के आंकड़ों को शिवसेना UBT ने नकारा, राउत बोले- मुकाबला बहुत करीबी है, इंतजार करिए

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के रुझान और नतीजे सामने आने लगे हैं. बीएमसी में आंकड़े उलझ गए हैं, लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीएमसी की सत्ता पर कौन काबिज होगा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी. बाकी नगर निगमों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. चुनाव के नतीजों पर अब शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने मुंबई के महापौर पद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. संजय राउत ने बताया कि मुझे अभी-अभी पता चला है कि वैशाली पाटनकर, विशाखा राउत और यशवंत किल्लेदारा आगे चल रहे हैं. रोहिणी कांबले बांद्रा से जीती हैं. इसके अलावा, शिवसेना के उम्मीदवार भांडुप और विक्रोली से भी आगे चल रहे हैं.

राउत बोले- बीजेपी भ्रम फैला रही है

इसी बीच, आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, सुबह जो आंकड़े दिखाए गए, भाजपा द्वारा झूठे आंकड़े देकर जो भ्रम पैदा किया गया, उसका आप क्या करेंगे? यह निश्चित रूप से एक करीबी मुकाबला है, बहुत करीबी, लेकिन जो अंतर आप दिखा रहे हैं, उसमें मनसे के उम्मीदवार भी जीत रहे हैं. भांडुप में उनके दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, अन्य जगहों पर भी उनके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. शरद पवार समूह को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं. ऐसे में, आप एक चुनौती की बात कर रहे हैं, ठीक है. आपने मुंबई के बाहर कुछ जगहों पर जीत हासिल की है, इसके लिए बधाई, लेकिन मुंबई में लड़ाई अलग है और बड़ी है.

यह लड़ाई बड़े पैमाने पर चल रही है- राउत

राउत ने कहा कि हम यह लड़ाई आखिरी सांस तक और आखिरी पल तक लड़ेंगे. ठाकरे को चुनौती देने की कोशिश की गई, लेकिन इसकी भी सीमाएं हैं. आपने बेशक सत्ता और धन के बल पर सीटें जीती हैं, लेकिन लड़ाई अभी खत्म हुई है? मुंबई के पूरे नतीजे आने में आधी रात हो जाएगी. उसके बाद बात करेंगे, अभी मैं यह तस्वीर देख रहा हूं. यह लड़ाई बड़े पैमाने पर चल रही है, इससे कुछ भी हो सकता है. अब आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. शिवसेना ने मुंबई को 23 मेयर दिए हैं, 24वां मेयर दिलाने के हमारे प्रयास अंत तक जारी रहेंगे.

BMC चुनाव के आंकड़ों को शिवसेना UBT ने नकारा, राउत बोले- मुकाबला बहुत करीबी है, इंतजार करिए

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button