Nation: Breaking .: रांची के पिस्का मोड़ इलाके में स्कूल इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक शख्स की मौत, दो घायल #INA
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम की. देश की कई राज्यों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और यूपी कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है. जिसके चलते आईएमडी ने अलग-अलग इलाकों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.
कल की प्रमुख खबर
उधर भारत ने गुरुवार को दो मिसाइलों का सफल परीक्षण कर लिया. ये परीक्षण भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिसाइलों में शामिल पृथ्वी और अग्नि मिसाइल से जुड़ा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने गुरुवार यानी 17 जुलाई को पृथ्वी-II और अग्नि-I शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया. दोनों मिसाइलों के टेस्ट फायर पूरी तरह सफल रहे. ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया.
आज की प्रमुख खबरें
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह मोतिहारी में 7200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे. जहां वह 5000 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लोकार्पण करेंगे.
2. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की शुक्रवार को दूसरी पुण्यतिथि है. इस अवसर पर कोट्टायम में होने वाली स्मृति सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिरकत कर सकते हैं.
3. उधर, अमेरिका ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तान समर्थित टीआरएस को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.
4. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर शुक्रवार सुबह ईडी ने छापेमारी की.
5. उधर, महाराष्ट्र विधानसभा में मारपीट का मामला गरमा गया है. शरद पवार गुट वाली एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के कार्यकर्ता नितिन देशमुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
6. वहीं, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जारी है. शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रियों का 16वां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में 7908 श्रद्धालु शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Maharashtra: ‘महाराष्ट्र में अब रद्द हो जाएंगे एससी जाति प्रमाण पत्र’, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
ये भी पढ़ें: ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, भिलाई स्थित आवास पर पहुंची जांच टीम
Breaking .: रांची के पिस्का मोड़ इलाके में स्कूल इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक शख्स की मौत, दो घायल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












