Nation: Breaking .: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में वोट चोरी करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर चुनाव आयोग को जबाव देना चाहिए.

वहीं देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली, यूपी बिहार, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

आज की प्रमुख खबरें

1. इंडिया ब्लॉक के नेता शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालेंगे. इस दौरान वे बिहार में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करेंगे.

2. उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में देवी सीता मंदिर की आधारशिला रखेंगे.

3. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में वोट अधिकार रैली को संबोधित करेंगे.

4. उधर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी.

5. बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी.

6. संसद के मानसून सत्र में बिहार एसआईआर के मुद्दे पर शुक्रवार को भी हंगामे के आसार हैं.

7. उधर उदयपुर फाइल्स फिल्म को शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा. फिल्म को देखने के लिए कन्हैयालाल का परिवार भी पहुंचेगा.

8. वहीं उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच चिन्यालीसौंड़ में चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया जाएगा.

9. वहीं भारी बारिश के चलते लखनऊ में शुक्रवार को 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है.

ये भी पढ़ें: भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से ट्रंप का इनकार, टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा, बेकाबू डंपर ने मारी कांवड़ियों की टक्कर, दो की मौत, 9 घायल

Breaking .: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button