Nation: Breaking .: INDIA गठबंधन और NDA गठबंधन की खुली बहस होनी चाहिए: केसी त्यागी #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के अधिकांश हिस्से को अपने आगोश में ले लिया है. इसके साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन होने की चेतावनी दी है. राजधानी दिल्ली में भी रविवार को बारिश होने की आशंका है.

उधर, नेपाल-चीन सीमा पर भी भारी बारिश  के बाद बाढ़ आ गई है. जिसके चलते कैलास मानसरोवर यात्रा प्रभावित हुई है. बता दें कि पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर इस बार 25 हजार भारतीय श्रद्धालुओं के जाने का अनुमान है.

आज की प्रमुख खबरें

1. हरियाणा के अनंतपुर गांव में रविवार को बीजेपी की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत होगी. जिसमें आम आदमी पार्टी अपना डेलिगेशन भेजेगी.

2.  विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को तीन दिवसीय सिंगापुर और चीन यात्रा पर जाएंगे.

3. उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सात दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरान वह दुबई और स्पेन जाएंगे. उनकी इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेशकों को आकर्षित करना है.

4. वहीं विंबलडन को रविवार को चैम्पियन मिल जाएगा. दरअसल, कार्लोस अलकराज और जानिक सिनर के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

5. उधर अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार सुबह पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का 11वां जत्था रवाना हो गया.

6. इजरायल ने एक बार फिर से गाजा पर हमला किया है. इस हमले में 110 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

7. उधर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट का रविवार को चौथा दिन है. ये मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान? जानें शहबाज शरीफ ने क्या दिया जवाब

ये भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla: धरती पर आने के बाद भी तुरंत घर नहीं आ पाएंगे शुभांशु शुक्ला, सात दिनों के लिए भेजा जाएगा पुनर्वास

Breaking .: INDIA गठबंधन और NDA गठबंधन की खुली बहस होनी चाहिए: केसी त्यागी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button