Nation: Breaking .: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई जिलों में चलाया सर्च ऑपरेशन #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम की. देश के लगभग सभी राज्यों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्यों में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है. जबकि नदी-नाले उफान पर हैं. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक 105 लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

वहीं शनिवार तड़के उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई. इसके अलावा अफगानिस्तान, म्यांमार और तिब्बत में भी शनिवार तड़के भूकंप आया. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है.

आज की प्रमुख खबरें

1. संसद के मॉनसून सत्र को लेकर केंद्र सरकार ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बता दें कि मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार यानी 21 जुलाई से होगी.

2. इंडिया गठबंधन के नेताओं की शनिवार को दिल्ली में बैठक होगी. वर्चुअली होने वाली इस बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं होगी.

3. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘जीनियस एक्ट’ पर साइन कर दिए हैं. यह विधेयक के पक्ष में 308 वोट पड़े, जबकि विरोध में 122 सदस्यों ने मतदान किया. इस कानून को क्रिप्टोकरेंसी समर्थकों के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है.

4. आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग हो गई है. आप का कहना है कि इस गठबंधन का उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव तक ही था. इसी के साथ पार्टी अब सभी चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी.

5. उधर बिहार की राजधानी पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच आरोपियों को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है.

6. वहीं, भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच शनिवार को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है.

ये भी पढ़ें: Earthquake .: भारत-म्यांमार समेत चार देशों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, चमोली में भी कांपी धरती

ये भी पढ़ें: INDI Alliance Meeting: संसद सत्र से पहले इंडी गठबंधन की बैठक आज, ये है बैठक का एजेंडा

Breaking .: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई जिलों में चलाया सर्च ऑपरेशन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button