Nation: Breaking .: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवल ब्रिज के पास भूस्खलन, कश्मीर की ओर जाने वाली सड़क बंद #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. दिल्ली में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा. दिन में तेज धूप खिलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. आज भी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है.

इस बीच आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश का अनुमान है. जबकि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. उधर, महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में शनिवार शाम आरे-वारे समुद्र तट पर एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए. इस बार महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी बारिश हुई है.

आज की प्रमुख खबरें

1. संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक. रविवार को होने वाली इस बैठक में सभी दलों के लोकसभा और राज्यसभा के नेता शामिल होंगे.

2. उधर पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर रविवार को तीन दिवसीय श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे.

3. वहीं रविवार से वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना था, लेकिन ये मुकाबला रद्द हो गया है.

4. उधर, शनिवार देर रात राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. इस दौरान सरकार ने 12 आईएएस और 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए.

5. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने के लिए ईडी दफ्तर जाएंगे. बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को चैतन्य को दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है.

6. उधर, पटना में हुए चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की गई है. इस केस में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने को बनाया था निशाना, सामने आई नई सैटेलाइट तस्वीरें

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Breaking .: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवल ब्रिज के पास भूस्खलन, कश्मीर की ओर जाने वाली सड़क बंद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button