Nation: Breaking .: हिमाचल के मंडी में बादल फटने से नौ लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम की. देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. दोनों राज्यों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं भूस्खलन ने भी लोगों की समस्या बढ़ा दी है.

उधर, तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को सिगाची केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. जबकि 35 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

आज की प्रमुख खबरें

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यूपी के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी.

2. मंगलवार से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने वाला है. दरअसल, मंगलवार को युद्धपोत आएनएस तमाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. इस युद्धपोत का कमीशन रूस में होगा.

3. वहीं मंगलवार को डिजिटल इंडिया की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस योजना को 1 जुलाई 2015 को शुरू किया था.

4. उधर 1 जुलाई से देशभर में ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान की शुरुआत हो रही है. ये अभियान 90 दिनों तक लगेगा. जो 30 सितंबर 2025 को समाप्त होगा. इस अभियान का मकसद अदालतों में चल रहे पुराने झगड़ों को मिल-जुलकर सुलझाना है.

5. वहीं बीजेपी आज यानी मंगलवार को तीन राज्यों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर सकती है.

6. उधर मतदाता सूची विवाद को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा.

7. वहीं आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 1 जुलाई से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे.

8. जबकि 1 जुलाई 2025 से ट्रेन यात्रा महंगी होने वाली है. जिसके तहत ट्रेनों में लंबी दूरी का सफर मंगलवार से महंगा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती, दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में ये नए दाम

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदले पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के नियम, अब इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन, कबाड़ हो जाएंगे ये वाहन

Breaking .: हिमाचल के मंडी में बादल फटने से नौ लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button