Nation: Breaking .: दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को गए थे प्रधानमंत्री #INA
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स तो बने रहिए हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं इजरायल और ईरान के बीच पैदा हुए तनाव की. दरअसल, दोनों देशों के बीच पिछले सात दिनों से जंग जारी है. ईरान तमाम धमकियों के बाद भी आत्मसमर्पण करने को तैयार नहीं है लगातार इजरायल पर जवाबी हमले कर रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस जंग में अब अमेरिका भी कूद सकता है. जिससे ईरान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
अब बात करते हैं मौसम की. देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले दोनों दिनों के दौरान बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान कुछ राज्यों में हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है.
आज की प्रमुख खबरें
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएंगी. इस दौरान वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निवास और राष्ट्रपति निकेतन में प्रवास करेंगी. इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी.
2. देश के चार राज्य- पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. इनमें गुजरात की दो और बाकी राज्यों की एक-एक विधानसभा सीट शामिल हैं.
3. वहीं तमिलनाडु की 6 और असम की दो राज्यसभा सीटों के लिए भी आज मतदान होगा. वोटों की गिनती भी आज ही होगी. अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने भी तमिलनाडु से नामांकन किया है.
4. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला का आयोजन करेगी. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इस बारे में जानकारी दी है.
5. उधर शिवसेना आज (19 जून, 2025) अपना स्थापना दिवस मनाएगी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अलग-अलग पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे.
6. वहीं ईरान में फंसे 110 भारतीयों का पहला दल गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंच गया. इस दल में ज्यादातर छात्र शामिल हैं जो ईरान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं.
7. वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है. मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा. ये मैच श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Earthquake .: जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, प्राकृतिक आपदा की चेतावनी जारी
ये भी पढ़ें: Assembly By-Elections Live: 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट
Breaking .: दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को गए थे प्रधानमंत्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


/newsnation/media/media_files/DiFF14psR0M6sfxNdS1p.png)
.webp)


