Nation: Breaking .: PM मोदी इस माह के अंत तक जापान और चीन के दौरे पर होंगे, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. मानसून अपने चरम पर है. जिसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते तबाही मचने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी आज भारी बारिश का अनुमान है.

उधर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई. अचानक आए सैलाब में कई घर और होटल तबाह हो गए. जबकि चार लोगों की मौत हो गई. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 130 लोगों की जान बचा ली गई. उत्तराखंड के अलग-अगल इलाकों में आज भी भारी बारिश के चलते भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं.

आज की प्रमुख खबरें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्तव्य पथ पर बने कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

2. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2018 में अमित शाह पर कथित टिप्पणी के मामले में बुधवार को झारखंड की चाईबासा कोर्ट में पेश होंगे.

3. उधर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्ति संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई होगी.

4. वहीं, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे के मामले पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी.

5. उधर, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आएंगे.

6. वहीं, बिहार के सरकारी स्कूलों में मृतकों के आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी.

7. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से मंगलवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. कई मकान और होटल तबाह हो गए है.

ये भी पढ़ें: कर्तव्य भवन में शिफ्ट होंगे गृह-विदेश समेत कई बड़े मंत्रालय, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Breaking .: PM मोदी इस माह के अंत तक जापान और चीन के दौरे पर होंगे, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button