Nation: Breaking .: सावन की शिवरात्रि आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. आज देशभर में सावन की शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. कांवड़ियां मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं और चारों और बम-बम भोले की ध्वनि सुनाई दे रही है.

वहीं इनदिनों मानसून देशभर में जमकर बरस रहा है. हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लगातार भूस्खलन हो रहा है. साथ ही बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है. वहीं राजस्थान के कई जिले भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल में भी अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दिल्ली एनसीआर में बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और बारिश शुरू हो गई है.

आज की प्रमुख खबरें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे. पीएम मोदी अपनी यात्रा के पहले पढ़ाव में ब्रिटेन जाएंगे. उसके बाद वह मालदीव की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी ब्रिटेन में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को औपचारिक रूप देंगे.

2. संसद का मानसूत्र सत्र जारी है. इस सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. पिछले दोनों दिन विपक्ष के हंगामे के भेंट चढ़ गए. जिसके चलते ज्यादातर समय के लिए राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित रही.

3. वहीं विपक्ष बुधवार को एसआईआर के मुद्दे पर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

4. उधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे.

5. वहीं, आज देशभर में सावन माह की शिवरात्रि मनाई जा रही है. इस अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

6. उधर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया. जिसमें चार कांवड़ियों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए.

7. वहीं दिल्ली के बाद अब मेरठ समेत यूपी के कई कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेरठ के अलावा कानपुर और आगरा के भी स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल मिला है.

8. उधर, भारत और इंग्लैड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू होगा. इस सीरीज में भारत 1-2 से पीछे चल रहा है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की मदद के लिए सामने आया भारत, विमान हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए भेजेगा डॉक्टर

ये भी पढ़ें: Rain Alert: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश की आशंका, बंगाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

Breaking .: सावन की शिवरात्रि आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button