Nation: Breaking .: आज ISS से रवाना होंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मां ने जताई खुशी #INA
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. सावन माह का पहला सोमवार आज है. इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. वहीं जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जारी है. सोमवार को पहलागम के नुनवाल बेस कैंप से यात्रा का 12वां जत्था रवाना हुआ. वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
आज की प्रमुख खबरें
1. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापस लौट रहे हैं. वह करीब 23 घंटे के सफर के बाद मंगलवार सुबह कैलिफोर्निया के तट पर लैंड करेंगे. हालांकि एक्सिओम-4 मिशन सोमवार को ही आईएसएस से अनडॉक हो जाएगा.
2. उधर, भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की यमन में फांसी की सजा रोकने वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. निमिषा को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जाएगी.
3. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट सोमवार को शिवसेना और शिवसेना (UBT) के बीच ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न के आवंटन पर विवाद की भी सुनवाई करेगा.
4. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी.
5. उधर, आईआईटी खड़गपुर और कोटा में स्टूडेंट्स की आत्महत्या के मामले में दायर याचिका पर भी शीर्ष अदालत में सोमवार को अहम सुनवाई होगी. इस मामले में राजस्थान सरकार एससी में सोमवार को अपना जवाब दाखिल करेगी.
6. उधर हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. जिसे देखते हुए सोमवार को जिले में स्कूल और इंटरनेट सेवाओं बंद कर दी गई हैं.
7. सावन का पहला सोमवार आज है. इस अवसर पर शिव मंदिरों में सुबह से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.
8. उधर बैडमिंटर स्टार साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप ने सात साल बाद एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की है.
9. वहीं इंग्लैड और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का सोमवार को आखिरी दिन है. ये मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.
Breaking .: आज ISS से रवाना होंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मां ने जताई खुशी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)


