Nation- दिल्ली की परेशान जनता की चिंता छोड़ BJP मेरे पीछे पड़ी है… मनीष सिसोदिया का बड़ा हमला- #NA

मनीष सिसोदिया (File Photo)
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में शानदार स्कूल बने और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत शानदार काम हुआ, यह पूरा देश जानता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति से प्रेरित होकर एजेंसियों ने एफआईआर दर्ज करवाई है. उन्होंने हमला बोला कि भाजपा ने पिछले 10 साल में सभी एजेंसियों का दुरुपयोग करके आप के हर नेता की पूरी कुंडली खंगाल डाली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनके ऊपर ये आरोप लगाए थे और जब उन्होंने मनोज तिवारी पर मानहानि का मुकदमा किया, तो वह जमानत पर बाहर हैं. उन्होंने कहा मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह से झूठा मामला है.
पूरी दिल्ली का बुरा हाल है- मनीष
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली एक बारिश में पूरी दिल्ली का बुरा हाल हो गया है. सड़कें टूटी पड़ी हैं और पूरी दिल्ली में पावर कट हो रहे हैं. प्राइवेट स्कूल वालों ने लूट मचा रखी हैं. यहां तक कि भाजपा के कट्टर समर्थक भी रो रहे हैं कि उन्हें प्राइवेट स्कूल वाले लूट रहे हैं.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे में भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए फर्जी केस करती है और एफआईआर-एफआईआर खेलती है. पहले भी कुछ नहीं निकला था, और इस बार भी कुछ नहीं निकलेगा, लेकिन भाजपा जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये केस करती है.
भाजपा से कार्यकर्ता भी परेशान-सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा के किसी कार्यकर्ता को समझ नहीं आ रहा है कि उनकी सरकार दिल्ली में क्या करने वाली है या क्या कर रही है. भाजपा के कार्यकर्ता भी प्राइवेट स्कूलों के हाथों लुट रहे हैं. भाजपा के कट्टर समर्थक भी परेशान हैं कि पावर कट से बुरा हाल है. एक बारिश में पूरी दिल्ली बेहाल हो गई है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर फेल, ध्यान भटकाने के लिए सिसोदिया पर नया आरोप: आतिशी
दिल्ली की परेशान जनता की चिंता छोड़ BJP मेरे पीछे पड़ी है… मनीष सिसोदिया का बड़ा हमला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)



.webp)

