Nation- बंटी-बबली नहीं ये है वैशाली के जीजा-साली की जोड़ी… बुक करने के बाद लूट लिया था ऑटो रिक्शा, अब पुलिसकीगिरफ्तमें- #NA

बिहार के वैशाली जिला में बिदूपुर थाना क्षेत्र में हुए सीएनजी ऑटो के लूटकांड मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह घटना जुलाई माह में हुई थी. गिरफ्तार पुरुष की पहचान बिदूपुर के कंचनपुर निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र राजकिशोर पंडित के रूप में हुई है. महिला की पहचान छोटी कुमारी है जो राजकिशोर पंडित की साली है.

पुलिस के अनुसार, जीजा-साली ने मिलकर सीएनजी ऑटो बुक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था. सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जुलाई माह में पटना के दीघा थाना क्षेत्र से एक सीएनजी ऑटो बुक किया गया था. इसे बिदूपुर थाना क्षेत्र में लाकर एक महिला की मदद से तीन लोगों द्वारा लूट लिया गया था. ऑटो चालक ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, उसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की गई थी.

ऑटो लूटकांड में दो और अरेस्ट

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, लूटा गया मोबाइल फोन और ऑटो बरामद कर लिया गया था. इस मामले में पहले भी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई की गई है. छोटी कुमारी और उसके बहनोई राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

जीजा-साली को पुलिस ने किया अरेस्ट

एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आई थी. पता चला था कि वही महिला सीएनजी ऑटो बुक करने में मदद करती थी. जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था. उसी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए छोटी कुमारी और उसके बहनोई राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार किया गया है.

बंटी-बबली नहीं ये है वैशाली के जीजा-साली की जोड़ी… बुक करने के बाद लूट लिया था ऑटो रिक्शा, अब पुलिसकीगिरफ्तमें

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button