Nation- ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में छात्र पर चढ़ी कैब, CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर- #NA

ग्रेटर नोएडा में कैब ने बच्चे को कुचला, बच्चा बाल-बाल बचा
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में अचानक एक छात्र पर पीछे से आ रही कैब चढ़ गई. यह घटना तब हुई जब छात्र अपनी बहन के साथ स्कूल के लिए सोसाइटी के गेट की तरफ दौड़ रहा था. दौड़ते समय बच्चा अचानक फिसलकर नीचे गिर गया और पीछे से आ रही कैब का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया. बच्चे के गाड़ी के नीचे आने पर शोर मचाया गया. जिसके बाद कैब चालक ने गाड़ी रोकी. गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आईं. लेकिन इस तरह की लापरवाही से सोसाइटी के लोग नाराज है.
यह घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्र फिसलकर गिरा और उसी दौरान उसके ऊपर कैब वाले ने कार चढ़ा दी. कैब का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया. यह वीडियो 19 नवंबर का बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस को नही मिली शिकायत
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्र के परिजनों ने इस मामले में फिलहाल किसी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है. पुलिस को इस मामले में किसी भी तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं मिली है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है.
सोसायटी के निवासियों ने जताई चिंता
इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि समिति में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर और पैरेंट्स को अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने जाना है ताकि बच्चों के साथ कोई इस तरह की घटना ना हो सके.
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में छात्र पर चढ़ी कैब, CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)

.webp)

