Nation- मुरादाबाद: बहाने से मिलने बुलाया, फिर गला दबाकर की गर्लफ्रेंड हत्या… 6 दिन बाद इस हाल में मिला नर्स का शव- #NA

मुरादाबाद: बहाने से मिलने बुलाया, फिर गला दबाकर की गर्लफ्रेंड हत्या... 6 दिन बाद इस हाल में मिला नर्स का शव

नर्स की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चकफज़ालपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब गन्ने के खेत से 22 साल की एक नर्स का शव बरामद हुआ. कुंदरकी के गांव चकफज़ालपुर में गन्ने के खेत से तेज बदबू आ रही थी. ग्रामीणों ने देखा तो खेत में एक युवती का शव पड़ा था. गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी. शव की पहचान बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली समरीन के रूप में हुई, जो 24 अगस्त से लापता था.

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की नर्स समरीन 24 अगस्त को अपने घर से रामपुर स्थित अपने इनाया हेल्थ केयर क्लिनिक के लिए निकली थी, लेकिन वह क्लिनिक नहीं पहुंची और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी. बिलारी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की और सर्विलांस की मदद से समरीन के आखिरी कॉल को ट्रेस किया.

गला दबाकर की समरीन की हत्या

पुलिस ने शक के आधार पर समरीन के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि समरीन लगातार शादी का दबाव बना रही थी. इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने मिलने के बहाने समरीन को बुलाया और गला दबाकर उसकी जान ले ली. इसके बाद शव को कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चकफज़ालपुर के गन्ने के खेत में फेंक दिया.

पूरी तरह से सड़-गल गया था शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया. शव कई दिन से खेत में पड़ा होने की वजह से पूरी तरह से सड़-गल गया था. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान समरीन के रूप में की. फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मुरादाबाद: बहाने से मिलने बुलाया, फिर गला दबाकर की गर्लफ्रेंड हत्या… 6 दिन बाद इस हाल में मिला नर्स का शव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button