Nation- नारद की तपस्या भंग करने पहुंची ‘मोहिनी’, भड़क उठे SDM-CO; धरने पर बैठ गई रामलीला कमेटी- #NA

नारद की तपस्या भंग करने पहुंची 'मोहिनी', भड़क उठे SDM-CO; धरने पर बैठ गई रामलीला कमेटी

अधिकारियों की गलती पर माफी मांग कर SHO ने खत्म कराया धरना

रामलीला सिर्फ मंचों पर ही नहीं होती बल्कि असल जीवन में देखने को मिलती रहती है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला गाजीपुर के कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में, जहां रामलीला में नारद की तपस्या भंग करने पहुंची मोहिनी के डांस को देखकर कासिमाबाद के सीओ और एसडीएम इस कदर भड़क गए कि वह रामलीला कमेटी पदाधिकारी को गाली तक देने लगे. गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद कोतवाल को खुद आकर रामलीला कमेटी से माफी मांगनी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ.

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील के सोनबरसा गांव में हर साल की तरह इस साल भी रामलीला कार्यक्रम स्थानीय कमेटी की तरफ से कराया जा रहा है. मंगलवार की रात रामलीला मंचन में नारद मोहभंग का सीन चल रहा था. इस दौरान कुछ पुरुष कलाकार महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस कर रहे थे. जिसकी शिकायत किसी ने पुलिस से कर दी और फिर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद और एसडीएम कासिमाबाद मौके पर पहुंच गए.

रामलीला कमेटी ने दिया धरना

गुस्साए अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के लोगों के लिए अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए तत्काल रामलीला को बंद करने का आदेश दिया. इसके बाद रामलीला कमेटी की पुलिस और एसडीएम से ठन गई. क्षेत्राधिकारी और एसडीएम की बातों से नाराज होकर रामलीला कमेटी के लोगों ने अगले दिन सुबह 10:00 बजे से धरना देना शुरू कर दिया. जिसकी जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे.

SHO ने मांगी माफी

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे SHO कासिमाबाद नंदकुमार तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की कोशिश की. बातचीत के दौरान रामलीला कमेटी ने बताया कि एसडीएम और क्षेत्राधिकारी जब तक माफी नहीं मांगते हैं तब तक धरना समाप्त नहीं होगा. इसके बाद कोतवाल नंदकुमार अपने अधिकारियों की तरफ से खुद कमेटी के लोगों से माफी मांगने लगे. करीब 3 से 4 घंटे के बाद लोगों ने धरना को समाप्त किया.

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान CO और एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे. तभी उन्हें जानकारी हुई की कुछ लोग रामलीला में महिलाओं के वस्त्र धारण कर डांट कर रहे हैं. जानकारी होते ही मौके पर पहुंची CO और एसडीएम ने डांस रुकवा दिया. इसके बाद रामलीला कमेटी को कुछ गलतफहमी हो गई, जिसको लेकर उन लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. जिस गलतफहमी को दूर कर लिया गया है और रामलीला का संचालन शुरू हो गया.

नारद की तपस्या भंग करने पहुंची ‘मोहिनी’, भड़क उठे SDM-CO; धरने पर बैठ गई रामलीला कमेटी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button