Nation- चींटियों के साथ नहीं रह सकती… सुसाइड नोट में लिखी वजह, फिर महिला ने की खुदकुशी; जानें पूरा मामला- #NA

तेलंगाना की महिला ने किया सुसाइड
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 25 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड की वजह जानकर हर कोई हैरान हैं. महिला ने माइर्मेकोफोबिया (चींटियों के डर) की वजह से सुसाइड कर लिया. पुलिस के अनुसार, महिला की शादी 2022 में हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है. 4 नवंबर को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसका शव घर के एक कमरे में पंखे से लटकता मिला.
जानकारी के अनुसार महिला ने अपने बच्चे को एक रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था. घटना से पहले वह अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर यह कहकर छोड़ गई थी कि वह घर की सफाई कर रही है. घर की सफाई करने के बाद वह उसे ले जाएगी. वहीं शाम को जब महिला का पति काम से लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, महिला का शव फंसे से लटका मिला.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा था, मुझे माफ करना. मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती हूं. बेटी का ख्याल रखना और आप भी सावधान रहना. वहीं महिला ने नोट में अन्नवरम और तिरुपति मंदिरों का जिक्र और राशि ₹1,116 दान राशि की ओर संकेत करता है. पुलिस मामला की जांच में जुट गई है.
‘पहले कभी ऐसा केस नहीं देखा’
तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (IMH) की अधीक्षक डॉ अनीता रायिराला ने कहा कि माइर्मेकोफोबिया बहुत अलग तरह का फोबिया है. उन्होंने पहले कभी ऐसा कोई मामला नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि फोबिया आमतौर पर बचपन में विकसित होते हैं और एक्सपोजर थैरेपी, कॉग्निटिव बिहेवियर थैरेपी (CBT) और दवाओं से इनका इलाज किया जा सकता है.
चीटियों से डरती थी
पुलिस ने बताया कि महिला बचपन से ही चींटियों से डरती थी और इसके इलाज के लिए मंचेरियल में काउंसलिंग भी हुई थी. पुलिस का मानना है कि घर की सफाई के दौरान चींटियां दिखने से वह घबरा गई होगी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. हालांकि सुसाइड नोट मिलने से पुलिस इसे सुसाइड मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
चींटियों के साथ नहीं रह सकती… सुसाइड नोट में लिखी वजह, फिर महिला ने की खुदकुशी; जानें पूरा मामला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



