Nation- CBI का एक्शन, PESO के अधिकारी को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया- #NA

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई में पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के संयुक्त मुख्य नियंत्रक राजेंद्र रावत को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में CBI ने एक निजी व्यक्ति राहुल बाचाटेको भी गिरफ्तार किया है. दोनों को विशेष सीबीआई न्यायालय, ठाणे ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक CBI को सूचना मिली थी कि PESO के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र रावत ने निजी सलाहकारों और एजेंटों के साथ मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है. इसके आधार पर CBI ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया. और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारी की पत्नी को दिए 9 लाख रुपए
बताया जा रहा है कि CBI ने ऑपरेशन के दौरान एक निजी व्यक्ति को आरोपी अधिकारी के घर पर पैकेज देते हुए पकड़ा. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 9 लाख रिश्वत अधिकारी की पत्नी को दी थी. इस राशि के साथ साथ 7.5 लाख नकद जब्त किए गए, जिनका स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया. इसके बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के ऑफिस में छापा मारा.
आरोपियों ने कबूली रिश्वत देने की बात
आरोपी अधिकारी के ऑफिस की तलाशी के दौरान एक अन्य एजेंट ने स्वीकार किया कि वो 8 लाख रिश्वत देने आया था. यह राशि उसकी गाड़ी से बरामद हुई. इसके अलावा एक आर्किटेक्ट ने भी स्वीकार किया कि उसने 1.5 लाख रिश्वत के रूप में दी थी, जो किसी अन्य सरकारी अधिकारी को दी जाने वाली थी. यह राशि भी जब्त की गई.
अबतक कुल 26 लाख रुपए जब्त
इस पूरे मामले में CBI ने आरोपी अधिकारी और निजी व्यक्ति के निवास और कार्यालय से करीब 26 लाख की नकद राशि जब्त की है. इसके साथ ही कई संदिग्ध दस्तावेज, चैट्स और PESO आवेदन की सूची भी जब्त की गई. फिलहाल दोनों आरोपियों को आज विशेष CBI कोर्ट, ठाणे में पेश किया गया, जहां उन्हें 1 अक्टूबर 2025 तक 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. CBI का कहना है कि आरोपी अधिकारी ने निजी सलाहकारों और एजेंटों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
CBI का एक्शन, PESO के अधिकारी को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)

.webp)
.webp)

