Nation- सेंट्रलाइज कमेटी-ड्रोन-नए 40 STP… दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने समझा दिया यमुना सफाई का प्रोसेस- #NA

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता.
दिल्ली में समय-समय पर यमुना की सफाई का मुद्दा उठता रहता है. साथ ही सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने भी यमुना की सफाई का संकल्प लिया था. इसी के चलते सीएम रेखा गुप्ता से जब यमुना की सफाई को लेकर सवाल पूछा गया तो सीएम ने पूरा प्रोसेस समझा दिया. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना सफाई को लेकर 20 नहीं बल्कि एक ही सेंट्रलाइज कमेटी होगी जिसमें केंद्र से लेकर दिल्ली सरकार, एमसीडी और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.
सीएम ने कहा कि दिल्ली में यमुना में गिरने वाले नालों का ड्रोन सर्वे किया जाएगा. साथ ही 40 नए सेंट्रलाइज Sewage Treatment Plant बनाए जाएंगे. इसी के साथ यमुना पर प्रदूषण की 67 लोकेशन चिन्हित की जाएगी.
ड्रोन का कैसे होगा इस्तेमाल?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मैंने पहले भी जिक्र किया है कि यमुना की सफाई को लेकर पिछली सरकारें सीरियस ही नहीं थी. अब यमुना की सफाई को लेकर जो गंभीरता केंद्र से लेकर दिल्ली तक आई है, उसकी वजह से इस समस्या का एक बेहतर आकलन जरूरी था. इसीलिए ड्रोन के जरिए पूरी यमुना में जितने भी नाले गिरते हैं उनको देखा जाएगा. उनके अंदर कितना पानी बह रहा है, उनको किस तरीके से और बेहतर किया जा सकता है. यह चीजें ड्रोन के जरिए समझी जाएंगी. साथ ही सीएम ने कहा, पिछले 3 महीने में इन नालों के 20 लाख मैट्रिक टन पानी को डिसिल्ट किया गया है, अभी यह रास्ता बहुत लंबा है.
बताया यमुना की सफाई का प्रोसेस
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, हमने 40 सेंट्रलाइज एसटीपी को मंजूरी दे दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई के लिए 4,000 करोड़ की लागत से काम शुरू हो गया है. मौजूदा एसटीपी को पुनर्जीवित किया गया है. सीएम ने साथ ही पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमने यमुना की सफाई की शुरुआत की, तो हमने देखा कि वहां लगभग 20 समितियां थीं, जो सिर्फ अपने-अपने लेवल पर बैठती होंगी, लेकिन काम जिस तरह से होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा था, अब सभी कमेटियों को हटा कर एक नया संगठन बनाया जा रहा है. जिसमें सारे अधिकारी एक प्लेटफॉर्म पर बैठकर जो निर्णय होगा वो लेंगे और उस दिशा में काम करेंगे.
सेंट्रलाइज कमेटी-ड्रोन-नए 40 STP… दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने समझा दिया यमुना सफाई का प्रोसेस
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)

