Nation: Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म, देशभर में दिखा ब्लड मून #INA
.webp)
Chandra Grahan 2025 .: दुनियाभर के लोगों की नजरें आसमान में टिकी थीं. इसकी वजह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था. चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है. 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट पर शुरू यह ग्रहण देशभर में दिखाई दिया. भारत समेत दुनिया के कई भागों मेंयह ग्रहण दिखा गया. इसकी खास बात है कि इस बार ग्रहण के दौरान चांद का रंग काला नहीं, बल्कि लाल रंग का दिखाई दिया. इस वजह से इसे ब्लड मून कहा गया.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | The #LunarEclipse enters the ‘Red Moon’ or the ‘Blood Moon’ phase pic.twitter.com/3ErbLNs0jc
— ANI (@ANI) September 7, 2025
कितने बजे चंद्र ग्रहण लगा?
भारतीय समय के अनुसार, 7 सितंबर को रात 9:58 पर शुरू हुआ यह ग्रहण 8 सितंबर को देर रात 1:26 मिनट तक दिखाई दिया. इस चंद्र ग्रहण का वक्त कुल 3 घंटे 28 मिनट रहा. इसे 2022 के बाद सबसे लंबा ग्रहण कहा गया है. पूर्ण चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ जैसे शहरों में दिखा. .
#WATCH | Delhi | Mesmerising ‘Red Moon’ or the ‘Blood Moon’ as the #LunarEclipse enters its Total phase pic.twitter.com/UNlHsPeoYH
— ANI (@ANI) September 7, 2025
मृत्यु पंचक और चंद्र ग्रहण 2025
ज्योतिषियों की मानें तो करीब 122 सालों के बाद ऐसा संयोग बना. जब पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के साथ हुई. इसके साथ 7 सितंबर को लगा यह ग्रहण पंचक के दौरान लगा. 6 सितंबर से मृत्यु पंचक की शुरुआत हुई. यह 10 सितंबर तक चलेंगे. हिंदू धर्म में मृत्यु पंचक और चंद्र ग्रहण दोनों की अवधि को अशुभ श्रेणी में रखा जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे किसी भी कार्य को नहीं किया जाता है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | The #LunarEclipse enters the Total Phase or the ‘Blood Moon’ phase pic.twitter.com/AMwaLNyU5T
— ANI (@ANI) September 7, 2025
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
सात सितंबर को लगा यह ग्रहण साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा. ये भारत में नहीं दिखाई दिया था. इस ग्रहण के बाद अब इस माह के आखिर में सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा .
Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म, देशभर में दिखा ब्लड मून
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)




