Nation- Chapra Assembly Seat Voting Percentage Live Updates: छपरा विधानसभा सीट पर आज वोटिंग, कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान- #NA

छपरा विधानसभा सीट.
छपरा विधानसभा चुनाव 2025 Voting Percentage Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों के साथ गुरुवार को छपरा विधानसभा सीट पर मतदान है. इस सीट से राजद के उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसरी लाल यादव, भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी, जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश सिंह, निर्दलीय राखी गुप्ता सहित कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.
छपरा सीट से भाजपा के डॉ सीएन गुप्ता मौजूदा विधायक हैं. 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में डॉ सीएन गुप्ता ने छपरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. वह लगातार इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं.2008 के संसदीय और विधानसभा सीटों के परिसीमन के अनुसार इस सीट के अंतर्गत छपरा नगरपालिका, नैनी, फकुली, करिंगा, सदा, मौना, तेनुआ, बरहरा और रिविलगंज सामुदायिक विकास खंड आदि प्रमुख हैं.
Live Updates:
7.01 AM: छपरा सीट पर वोटर्स का सुबह ही खासा उत्साह दिख रहा है, बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं.
छपरा विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, हालांकि पहले यह छपरा लोकसभा निर्वाचन सीट का हिस्सा हुआ करता था.
छपरा विधानसभा सीट की खासियत रही है. साल 1965 से 2014 तक इस सीट से राजपूत या यादव उम्मीदवार निर्वाचित होते रहे थे, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव के उपचुनाव में पहली बार राजद के रणधीर कुमार सिंह ने जीत हासिल की. वहीं, 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार एक गैर-यादव गैर-राजपूत और भाजपा के उम्मीदवार डॉ सीएन गुप्ता ने जीत हासिल की.
छपरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणाम
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ सीएन गुप्ता ने यह सीट जीती थी. भाजपा के डॉ सी एन गुप्ता को 95,710 मत के साथ 44.97 फीसदी मत मिले थे, जबकि राजद के रणधीर कुमार सिंह को 68,939 मत के साथ 40.95% फीसदी मत मिले थे. वहीं निर्दलीय सुनील कुमार को 6,062 मत के साथ 3.60%मत मिले थे. इस चुनाव में 51.09% फीसदी मतदान हुआ था.
इससे पहले भी 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ सीएन गुप्ता को 71,646 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 45.27 फीसदी रहा था और वह जीत हासिल किए थे. इस चुनाव में राजद उम्मीदवार रणधीर कुमार सिंह को 60,267 वोट के साथ 38.08 फीसदी मत मिले थे और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था.इस सीट पर 51.87 फीसदी मतदान हुआ था.इस सीट पर 2014 के उपचुनाव में राजद के रणधीर कुमार सिंह विजयी हुए थे. 2010 में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधायक चुने गए थे.
ये भी पढ़ें :- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक
Chapra Assembly Seat Voting Percentage Live Updates: छपरा विधानसभा सीट पर आज वोटिंग, कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)




.webp)

