Nation- छत्तीसगढ़ के IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत; जांच के आदेश- #NA

IPS रतनलाल डांगी (फाइल फोटो).
छत्तीसगढ़ पुलिस के IG रैंक के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं. आईजी का नाम रतनलाल डांगी का है. रतनलाल डांगी पर एक एसआई की पत्नी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. राज्य पुलिस की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए IG आनंद छाबड़ा और DIG मिलना कुर्रे की दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो निष्पक्ष जांच करेगी. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और समिति की सिफारिशों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
2003 बैच के IPS हैं रतनलाल डांगी
IG रतनलाल डांगी वर्तमान में रायपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में निदेशक के पद पर तैनात हैं. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो महिला ने 15 अक्टूबर को DGP अरूणदेव गौतम को औपचारिक शिकायत दी थी. शिकायत में 2003 बैच के IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर कई वर्षों तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया. महिला ने अपने दावों के साथ डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं.
महिला ने शिकायत में क्या बताया?
महिला ने शिकायत में लिखा कि वह रतनलाल डांगी से तब मिली थी, जब वह कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात थे. आरोप है कि डांगी सोशल मीडिया के जरिए लगातार संपर्क में रहे और भावनात्मक और मानसिक उत्पीड़न करते रहे. जब महिला ने उनकी बातों को मानने से इनकार करना शुरू किया तो उन्होंने उसके पति के ट्रांसफर करने की धमकी दी.
IG रतनलाल डांगी ने आरोपों को झूठा बताया
हालाकि IG रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने कहा, यह महिला कई सालों से मुझे परेशान कर रही है. उसने धमकी दी थी कि अगर मैंने संपर्क नहीं रखा तो वह खुद को नुकसान पहुंचाएगी. IG रतनलाल डांगी के अनुसार, महिला कई बार बिना अनुमति उनके घर पहुंची और उनके कर्मचारियों को आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से वे पिछले दो साल से मानसिक तनाव में हैं.
CM ने मामले का संज्ञान लिया
वहीं इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी बयान दिया है. सीएम ने कहा कि आरोप कि जांच की जा रही है. आईपीएस हो या कोई और, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं डीजीपी अरूणदेव गौतम ने कहा कि जांच समिति इस मामले की संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जांच करेगी. पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा और फिर IPS अधिकारी का. समिति IG रतनलाल डांगी के उन आरोपों की भी जांच करेगी, जिसमें उन्होंने महिला पर उन्हें परेशान करने, बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश का आरोप लगाया है.
छत्तीसगढ़ के IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत; जांच के आदेश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)


