Nation: लगातार 11वें वर्ष चीन बना दुनिया का सबसे बड़ा कूरियर बाजार #INA

बीजिंग, 18 नवंबर (.)। चीन के राष्ट्रीय डाक प्रशासन के विकास अनुसंधान केंद्र द्वारा मंगलवार को जारी वर्ष 2025 वैश्विक कूरियर विकास रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने लगातार 11वें वर्ष दुनिया के सबसे बड़े पार्सल बाजार के रूप में अपना वर्चस्व बनाए रखा है। यह बाजार अब महीने में औसतन दस अरब पार्सल के स्तर को पार कर चुका है।

रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2024 में, दुनिया भर में लगभग 267.9 अरब पार्सल का परिवहन किया गया, जो साल-दर-साल 17.49 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि है। इस दौरान, कूरियर उद्योग से होने वाली आय लगभग 4603.7 अरब युआन रही, जिसमें 14.05 की वृद्धि दर्ज की गई।

विशाल ई-कॉमर्स उपभोक्ता आधार और लगातार सुधरते क्रॉस-बॉर्डर आपूर्ति श्रृंखला तंत्र के कारण, एशिया-प्रशांत क्षेत्र का दबदबा कायम रहा, जहां पार्सल की मात्रा 210 अरब यूनिट से अधिक रही, जो वैश्विक कुल का 78.9 प्रतिशत है, और इसकी आय वैश्विक आय का लगभग 40 प्रतिशत रही। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, चीन में पार्सल की मात्रा 175.08 अरब यूनिट दर्ज की गई, जो 21.5 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि है, और इसका राजस्व 1403.35 अरब युआन रहा, जिसमें 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर नजर डालें तो उत्तरी अमेरिका ने वैश्विक पार्सल मात्रा का 9.6 प्रतिशत और वैश्विक राजस्व का 38.1 प्रतिशत हिस्सा लिया। यह आंकड़ा इस क्षेत्र में उच्च मूल्य वर्धित सेवाओं और लाभप्रदता को दर्शाता है। वहीं, यूरोप ने वैश्विक मात्रा का 8.1 प्रतिशत और राजस्व का 17.1 प्रतिशत हिस्सा लिया। मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का बाज़ार वर्तमान में छोटा है, लेकिन तेजी से बढ़ती ई-कॉमर्स पैठ ने स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कूरियर कंपनियों के लिए तेज विकास और व्यापार विस्तार के नए अवसर पैदा किए हैं।

रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक, इस वर्ष (2025) दुनिया भर में पार्सल की मात्रा 300 अरब यूनिट और राजस्व 5000 अरब युआन के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। वैश्विक कूरियर उद्योग इस समय गहन परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसमें बाजार के खिलाड़ियों में विविधता आ रही है और व्यावसायिक सीमाओं में धुँधलापन देखने को मिल रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–.

डीएस डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

लगातार 11वें वर्ष चीन बना दुनिया का सबसे बड़ा कूरियर बाजार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button