Nation: सिनसिनाटी ओपन : सबालेंका ने वोंद्रोसोवा को हराया, अगला मुकाबला एम्मा रादुकानू से #INA
.webp)
सिनसिनाटी, 10 अगस्त (.)। पूर्व चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शनिवार रात पूर्व विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा पर जीत के साथ सिनसिनाटी ओपन का बेहतरीन आगाज किया।
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पहले सेट में वोंद्रोसोवा को कड़ी टक्कर दी और छह ब्रेक पॉइंट बचाकर 7-5 से सेट अपने नाम किया। सबालेंका ने मैच के दौरान संयम बनाए रखा और पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में अपने खेल में और सुधार किया और 6-1 से जीत दर्ज की।
मैच के बाद आर्यना सबालेंका ने कहा, मार्केटा वोंद्रोसोवा के खिलाफ मुकाबला हमेशा कठिन होता है। आपको अपना ध्यान केंद्रित रखना होता है। उनके खिलाफ हर पॉइंट के लिए संघर्ष करना होता है।
मैच के दौरान वोंद्रोसोवा के पास भी कई मौके थे। उन्होंने दोनों सेटों में 12 ब्रेक पॉइंट बनाए, लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाईं। दूसरी ओर, सबालेंका ने अपने सीमित मौकों का पूरा फायदा उठाया और दूसरे सेट में दो-दो ब्रेक पॉइंट हासिल किए। चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी के साथ आठवें मैच में सबालेंका की पांचवीं जीत थी।
सबालेंका का अगला मुकाबला ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू से होगा।
पूर्व यूएस ओपन विजेता एम्मा रादुकानू ने ओल्गा डैनिलोविच पर 6-3, 6-2 से शानदार जीत हासिल की थी। डब्ल्यूटीए टूर पर दोनों खिलाड़ियों की यह पहली भिड़ंत थी।
मार्च से अब तक शुरुआती मुकाबलों में अजेय रहीं रादुकानू, सबालेंका के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। दोनों इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुकी हैं, सबसे हालिया मुकाबला इस साल विंबलडन में हुआ था, जहां सबालेंका ने सीधे सेटों में जीत हासिल की थी।
रादुकानू ने अभी तक शीर्ष रैंकिंग वाली बेलारूसी खिलाड़ी सबालेंका के खिलाफ एक भी सेट नहीं जीता है।
सबालेंका के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में रादुकानू अपना पहला मैच जीतने की कोशिश करेंगी।
–.
पीएके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सिनसिनाटी ओपन : सबालेंका ने वोंद्रोसोवा को हराया, अगला मुकाबला एम्मा रादुकानू से
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)





