Nation: 'पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था', बिहार के सिवान में बोले पीएम मोदी #INA

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान पहुंचे. जहां उन्होंने 5900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी के साथ मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहे. पीएम मोदी सुनने के लिए भारी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए.

बिहार में इसी साल होना है विधानसभा चुनाव

बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी लगातार बिहार के दौरे पर जा रहे हैं और राज्य को लगातार विकास परियोजनाओं का तोहफा दे रहे हैं. इससे पहले 29 और 30 मई को भी पीएम मोदी बिहार के दौरे पर पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन पटना में एक रोड शो किया जबकि उसके अगले दिन यानी 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया था.

पीएम मोदी ने इस परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया उनमें 8 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया. जिनमें दीघा एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, कंकड़बाग एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, मोकामा आई एंड डी और एसटीपी, फतुहा आई एंड डी और एसटीपी, बेगूसराय एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, बख्तियारपुर आई एंड डी और एसटीपी, वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी नई रेल लाइन, हाजीपुर-सगौली 148 किमी नई रेल लाइन शामिल हैं.

बिहार आपके आने का इंतजार करता है- डिप्टी सीएम

बिहार के सिवान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे नमामि गंगे के माध्यम से यहां 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी, आप बिहार आते रहिए. आप जब भी आते हैं, बिहार को सौगात देकर जाते हैं. बिहार आपके आने का इंतजार करता रहता है.”

'पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था', बिहार के सिवान में बोले पीएम मोदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button