Nation- CM नीतीश के साथ मिलकर काम कर रही केंद्र सरकार, बोधगया में बोले PM मोदी- #NA

CM नीतीश के साथ मिलकर काम कर रही केंद्र सरकार, बोधगया में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी जिला के बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, जलापूर्ति, ग्रामीण एवं शहरी संरचना, कैंसर केयर, एकीकृत नदी संरक्षण सहित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए आज कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है. राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कंघा से कंधा मिलाकर काम कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी की जताया आभार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं. यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी बोधगया पधारे हैं. इस पावन धरती पर मैं उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां से राज्यभर की बिजली, सड़क एवं नगर विकास से संबंधित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है.

साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है. इसके लिए पीएम मोदी का स्वागत है, अभिनंदन है. इनसब की लागत 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक है. इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होनेवाला है. इसके लिए मैं हृदय से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं एवं धन्यवाद देता हूं.

नवनिर्मित गंगा पुल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बेगूसराय के सिमरिया में नवनिर्मित गंगा पुल का उद्घाटन किया. इसके लिये मैं उनका अभिनंदन करता हूं. गयाजी एवं बोधगया में हर साल लाखों लोग आते हैं. पहले यहां बहुत बुरा हाल था. पहले की सरकार कोई काम ठीक से नहीं करती थी. हमलोगों की सरकार ने काम करना शुरू किया. यहां सभी इंतजाम करा दिए गए हैं.

गयाजी में फल्गू नदी में रबर डैम और सीता सेतु का निर्माण कराया गया है और बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र एवं विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है. पहले गया नाम था लेकिन हमलोगों ने इस शहर को गयाजी नाम दिया. केंद्र की भी इच्छा थी इसलिए हमलोगों ने तत्काल गया को गयाजी कर दिया. एक तरफ बोधगया और एक तरफ गयाजी है.

एनडीए की सरकार में विकास शुरू

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने बिहार में कोई काम नहीं किया था. 24 नवंबर, 2005 को एनडीए की सरकार आई तो विकास का काम शुरू हुआ. हमलोग लगातार बिहार के विकास में लगे हुए हैं. अब यहां कानून का राज है. यहां तेजी से विकास हो रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं. हाल ही में कुछ और भी काम करवाए गए हैं, नये निर्णय लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को पहले मिलनेवाली पेंशन की राशि 400 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है.

2018 में हर घर बिजली पहुंची

इससे एक करोड़ 12 लाख लोगों को फायदा हो रहा है. वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई जिसे काफी कम पैसे में लोगों को दिया जा रहा था लेकिन अब हमलोगों ने इस साल तय कर दिया कि अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त में दी जाएगी, जिसे जुलाई माह से प्रारंभ कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2020 में हमलोगों ने तय किया था कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे. 10 लाख सरकारी नौकरी दे दी गई है और 10 लाख रोजगार बढ़ते-बढ़ते अब 39 लाख रोजगार हो गया है. इसको भी बढ़ाकर अब 50 लाख से भी ज्यादा करना है. अब हमलोगों ने तय कर दिया है कि आगामी 5 वर्षों में सरकारी नौकरी और रोजगार मिलाकर 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.

बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग

बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है. 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की. इसके बाद 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि देने की घोषणा की गई.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन का जिम्मा पहले 6 राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है. इनसब कामों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं. पहले बिहार में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया था. हमलोगों ने महिलाओं और मुस्लिम समाज के लिए बहुत काम किया है. आपलोग इनसब चीजों को याद रखिएगा.

कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

CM नीतीश के साथ मिलकर काम कर रही केंद्र सरकार, बोधगया में बोले PM मोदी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button