Nation: सीएम नीतीश ने रक्षाबंधन एवं 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा, किया पौधारोपण #INA

पटना, 9 अगस्त (.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

ज्ञात हो कि 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अति आवश्यक है।

जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर भी उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण का संकल्प लेना चाहिए।

–.

एमएनपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

सीएम नीतीश ने रक्षाबंधन एवं 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा, किया पौधारोपण




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button