Nation- मुआवजा, नई रेत पॉलिसी और लोन… पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए CM मान का बड़ा ऐलान- #NA

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बाढ़ राहत बचाव में लगे लोग
पंजाब में बाढ़ और तबाही के बीच राज्य की भगवंत मान सरकार की सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए गए जिसका सीधा लाभ बाढ़ प्रभावितों और पीड़ित किसानों को मिलेगा. सरकार ने पूरे राज्य में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू कर दी है. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर भी लग गई है.
सरकार के इस फैसले के बाद उन किसानों को बड़ी राहत मिली है जिसके खेत में बाढ़ की वजह से मिट्टी जमा हो गई है. अब वो किसान उसे बेच सकता है. इसके अलावा राज्य सरकार ने पंजाब के किसानों को प्रति एकड़ फसल बर्बादी पर 20 हजार रुपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है. सरकार का दावा है कि ये अब तक देश में सबसे ज्यादा मुआवजा है.
जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगा मुआवजा
मान सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवार के लिए भी बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने ऐलान किया है कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही साथ बाढ़ की वजह से जिनके भी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए सरकार ने फैसला किया है कि जिन किसानों ने पंजाब को-ऑपरेटिव बैंकों से लोन लिया है उन्हें छह महीने तक कोई किश्त नहीं देनी होगी. इस दौरान उन पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा.
सरकार की ओर से लिए गए बड़े फैसले
- बाढ़ का पानी उतरने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा.
- लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे.
- बाढ़ का पानी उतरने के बाद बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलेगा.
- स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों सर्वे कराया जाएगा उनकी मरम्मत करवाई जाएगी.
- पशुधन के नुकसान का भी सर्वे होगा और मुआवजे का ऐलान किया जाएगा.
- अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश.
- पशुओं में फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए भी प्रबंध किए जाएंगे.
पंजाब 1988 के बाद भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य के 23 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. लोगों के खेत और घर भी पानी में डूब गए हैं. किसानों को बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ा है. नदी के कटाव की वजह से कई मकान पानी में समा गए. हजारों की संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं.
मुआवजा, नई रेत पॉलिसी और लोन… पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए CM मान का बड़ा ऐलान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)

.webp)

