Nation: कांग्रेस नेता खुद को प्रासंगिक बनाने में लगे हुए हैं : गजेंद्र सिंह शेखावत #INA
.webp)
नई दिल्ली, 30 मई (.)। कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद का जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के बारे में दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता खुद को प्रासंगिक बनाने में लगे हुए हैं।
दरअसल, इससे पहले समाचार एजेंसी . के साथ खास बातचीत में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था, कश्मीर में लंबे समय से बड़ी समस्या थी। इसका एक बड़ा हिस्सा संविधान के अनुच्छेद 370 में और सरकार की सोच में झलकता था, जिससे किसी तरह यह आभास होता था कि यह देश के बाकी हिस्सों से अलग है। लेकिन, अनुच्छेद 370 को आखिरकार हटा दिया गया।
खुर्शीद ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के माहौल में प्रगति हुई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 65 प्रतिशत मतदाताओं के मतदान और केंद्र शासित प्रदेश में एक निर्वाचित सरकार के गठन का हवाला दिया।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने गाजियाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सलमान खुर्शीद के अनुच्छेद 370 के हटाने की तारीफ पर कहा, अनुच्छेद 370 अब दफन हो चुका है। अनुच्छेद 370 और 35ए घातक विघटनकारी क्लॉज था, जिसे पीएम मोदी ने अतीत का विषय बना दिया है। जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वे इसकी बात करके खुद को प्रासंगिक बनाने में लगे हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के भारत की विदेश नीति को असफल बताए जाने पर शेखावत ने कहा, अब भारत खुद में समर्थ देश है। हमने यह साबित कर दिया है कि भारत के खिलाफ चलने वाली कोई भी नीति, चाहे वह भारत की धरती पर हो या कहीं और, हम घर में घुसकर मारकर उसका बदला लेंगे। इसलिए हमें किसी और देश की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। इससे पहले जब इस तरह की घटनाएं होती थीं तो हम अमेरिका के सामने जाकर गुहार लगाते थे, लेकिन अब हमें किसी भी स्थिति में किसी की जरूरत नहीं है, हम स्वयं समर्थ हैं।
–.
एससीएच/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कांग्रेस नेता खुद को प्रासंगिक बनाने में लगे हुए हैं : गजेंद्र सिंह शेखावत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











