Nation- कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन आज, पटना में जुटेंगे दिग्गज नेता, जानें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम- #NA

आज खत्म होगी वोटर अधिकार यात्रा.
राहुल गांधी की तेजस्वी यादव और महागठबंधन नेताओं के साथ आज पटना में मार्च कर वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे. ये मार्च गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति से आज सुबह 11 बजे शुरू होकर बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति पर खत्म होने की योजना बनाई गई है. मार्च के लिए एक बस तैयार की जा रही है. दोपहर 1 बजे मार्च में शामिल नेताओं का संबोधन भी होगा.
बता दें कि एसआईआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई थी जो लगभग 1300 किमी चलकर पटना में खत्म होगी. इस मार्च के इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल होंगे. हेमंत सोरेन, संजय राउत, यूसुफ पठान (कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराने वाले) और सुप्रिया सुले सहित अन्त नेता शामिल होंगे.
वोटर अधिकार यात्रा का आज होगा समापन
दरअसल राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेता आज यहां पैदल मार्च निकालेंगे, जिसके साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन होगा. यह मार्च गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से पटना हाईकोर्ट के निकट बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा. इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, महागठबंधन के अन्य नेता और समर्थक शामिल होंगे.
सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने डाक बंगला चौराहा तक ही मार्च की अनुमति दी है. जाहिर है मार्च रोके जाने पर प्रशासन के साथ महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं की बहस और प्रदर्शन भी होने के आसार है.
110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी यात्रा
यात्रा 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले. उन्होंने जगह-जगह ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया.
बीजेपी को वोट की चोरी नहीं करने देंगे
यात्रा के 14वें दिन शनिवार को राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में शुरू हुई यह ‘क्रांति’ पूरे देश में फैलने जा रही है और अब बीजेपी को वोट और चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी. राहुल गांधी और बिहार के महागठबंधन के नेताओं को इस यात्रा के 14वें दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला था. यात्रा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने बिहार की जनता का आह्वान किया था कि वो उसी तरह बीजेपी को ‘मगध'(बिहार) में भी हराए, जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों ने उसे ‘अवध’ (उत्तर प्रदेश) में हराया था.
सासाराम से 17 अगस्त को निकाली गई यात्रा
अखिलेश यादव से पहले, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हुए. इस 16 दिवसीय यात्रा में रविवार को छुट्टी का दिन है. सासाराम से 17 अगस्त को निकाली गई इस यात्रा को विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के व्यापक चुनाव अभियान के तौर पर देखा जा रहा है. इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
यात्रा को मिला अभूतपूर्व समर्थन
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना कि बिहार के लोगों ने राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं की इस यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है. यह यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर और कुछ अन्य क्षेत्रों से गुजरी.
कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन आज, पटना में जुटेंगे दिग्गज नेता, जानें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)

