Nation- पहचान बदलने की साजिश… मुंबई में ‘खान मेयर’ पर सियासी संग्राम, BJP की चेतावनी पर विपक्ष का पलटवार- #NA

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी के मेयर चुने जाने की खबर से जहां भारतीयों में गर्व की लहर दौड़ गई. वहीं इस मुद्दे ने मुंबई की सियासत में नई जंग छेड़ दी है. मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने ख़ान मेयर के बहाने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक माहौल गरम हो गया है.
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि 17 सितंबर को ही उन्होंने चेताया था कि मुंबई का रंग बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी ‘वोट जिहाद’ चला रही है और मुंबई की पहचान बदलने की साजिश हो रही है. अगर कोई मुंबई पर ‘खान’ थोपने की कोशिश करेगा, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
साटम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मालेगांव समेत कई जगहों पर वोट जिहाद हुआ था, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अबू आजमी और वारिस पठान को ‘खान’ शब्द से समस्या है तो वे ‘वंदे मातरम’ का भी विरोध क्यों कर रहे हैं. बीजेपी ने घोषणा की है कि 7 नवंबर को अबू आजमी के विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे मुंबई में ‘वंदे मातरम कार्यक्रम’ आयोजित किए जाएंगे.
BJP की चेतावनी पर विपक्ष का पलटवार
बीजेपी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखा पलटवार किया है. AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा है कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम का राजनीतिकरण कर रही है. उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं बचा. मुंबई का मेयर कोई खान, शेख या सैयद भी बन सकता है. उन्होंने कहा है कि संविधान ने सबको बराबरी का हक दिया है. वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू असीम आजमी ने कहा कि जोहरान ममदानी का मेयर बनना मिसाल है. अमेरिका में वोट काबिलियत देखकर दिया जाता है, धर्म देखकर नहीं लेकिन भारत में बीजेपी धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है. ऐसे बयानों पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए.
बीजेपी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं- UBT
वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने भी भाजपा पर हमला बोला है. यूबीटी ने कहा है कि बीजेपी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी साटम पर निशाना साधा है. अमित साटम की क्या काबिलियत है? वो सिर्फ गाली-गलौज और नफरत की राजनीति करते हैं. बीजेपी के पास जनता के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. कांग्रेस ने भी बयान जारी कर कहा कि बीजेपी मुंबई में धार्मिक ध्रुवीकरण के जरिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है.
दरअसल, बीएमसी चुनाव पर सबकी नजर है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले कराए जाएं. माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है. लेकिन उससे पहले ही ‘मेयर कौन बनेगा’ का सवाल मुंबई की सियासत में बड़ा मुद्दा बन गया है और अब यह बहस धर्म और पहचान के मुद्दे में तब्दील होती दिख रही है.
पहचान बदलने की साजिश… मुंबई में ‘खान मेयर’ पर सियासी संग्राम, BJP की चेतावनी पर विपक्ष का पलटवार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



