Nation: “संविधान नहीं, पहले शरीयत मानेंगे”, युवक की बातें सुनकर कानों पर नहीं होगा विश्वास #INA
.webp)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने जोरदार बहस को जन्म दे दिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला रिपोर्टर और एक मुस्लिम युवक के बीच संविधान और शरीयत को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है.
वीडियो की शुरुआत में महिला रिपोर्टर युवक से सवाल करती है कि अगर केंद्र सरकार, यानी मोदी सरकार, कोई आदेश देती है तो क्या आप उसका पालन करेंगे? इस पर युवक स्पष्ट तौर पर कहता है, “हम बिल्कुल पालन नहीं करेंगे.” रिपोर्टर फिर सवाल करती है, “तो आप संविधान का पालन नहीं करेंगे?” इस पर युवक कहता है, “नहीं, हम संविधान का पालन नहीं करेंगे, क्योंकि यह हमारे शरीयत के खिलाफ है.”
मुस्लिम युवक अडिग रहता है
बात यहीं नहीं रुकती रिपोर्टर युवक से साफ-साफ पूछती है, “आपके लिए शरीयत बड़ा है या भारत का संविधान?” युवक दो टूक जवाब देता है, “हम सबसे पहले शरीयत को मानेंगे. हमारे लिए शरीयत ही सर्वोपरि है.” वीडियो में युवक बार-बार “शरीयत शरीयत” कहते हुए दिखता है और कहता है कि वह हर हाल में शरीयत का ही समर्थन करेगा. वहीं, रिपोर्टर युवक को बार-बार समझाने और संविधान की अहमियत बताने की कोशिश करती है, लेकिन युवक अपने बयान पर अड़ा रहता है.
दो धड़ों में बट गए यूजर्स
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा देश के कानून और संविधान की अवमानना है. वहीं कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि यह एक व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन देश के कानून के ऊपर किसी की व्यक्तिगत आस्था नहीं हो सकती. कई लोगों ने इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो को लेकर ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लाखों प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं.
आखिर वीडियो कहां का है?
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस जगह का है और इसमें दिख रहे युवक की पहचान क्या है. प्रशासन की तरफ से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
“Hum Samvidhan nahi Sharia Manenge “-Desh ka Muslim Triggered insaan pic.twitter.com/weP5tB0czc
— Hindutva Vigilant (@VigilntHindutva) July 8, 2025
ये भी पढ़ें- मोबाइल की लत ने ली मासूम की मासूमियत, वायरल वीडियो ने बढ़ाई अभिभावकों की चिंता
“संविधान नहीं, पहले शरीयत मानेंगे”, युवक की बातें सुनकर कानों पर नहीं होगा विश्वास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)

.webp)

