Nation: Cyclone Shakti Update: चक्रवात शक्ति को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट, इस दिन से कमजोर होगा तूफान #INA
.webp)
Cyclone Shakti Update: अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान शक्ति को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात शक्ति सोमवार सुबह से धीरे-धीरे कमज़ोर होकर पूर्व की ओर बढ़ने लगेगा. वहीं रविवार यानी 5 अक्टूबर तक, चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. उसके बाद रविवार शाम तक ये यह उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंच जाएगा.
मानसून के बाद आया पहला चक्रवाती तूफान
बता दें कि मानसून के लौटने के बाद ये पहला चक्रवाती तूफान है. शनिवार को आए चक्रवात शक्ति ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अरब सागर को हिला दिया. इससे पहले मौसम विभाग ने चक्रवात के दौरान मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन आईएमडी ने चक्रवात शक्ति के मद्देनजर रविवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए अपने पूर्वानुमान को काफी कम कर दिया.
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को कम किया
पहले की चेतावनियों के उलट मौसम विभाग ने अब कहा है कि आने वाले दिनों में शहर में भारी या मध्यम बारिश की संभावना नहीं है. शनिवार को जारी पांच-दिवसीय मौसम पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा था कि 8 अक्टूबर तक मुंबई में केवल हल्की, छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक उत्तरी महाराष्ट्र के तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है. चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति बढ़ सकती है.
Cyclone Shakti Update: चक्रवात शक्ति को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट, इस दिन से कमजोर होगा तूफान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



