Nation: Delhi Flood Alert: दिल्ली में तबाही की चेतावनी, बढ़ा यमुना का जलस्तर #INA

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लोहे के पुराने पुल पर बने निशान से साफ दिख रहा है कि जलस्तर 205.33 मीटर को पार कर चुका है और लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन के अनुसार देर रात तक यह स्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है.

आपको बता दें कि सरकार और प्रशासन ने दिल्ली के लो-लाइन इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है. इनमें गढ़ी मांडू, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री एरिया, उस्मानपुर और मयूर विहार जैसे इलाके शामिल हैं. इन जगहों पर पानी भरने का खतरा है. इसलिए लोगों को सुरक्षित ऊंचाई वाले स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है.

वासुदेव घाट डूबा

कश्मीरी गेट स्थित वासुदेव घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है. यहां यमुना आरती होती थी, लेकिन अब पानी पूरे घाट पर फैल चुका है. प्रशासन ने आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है. कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर पानी रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाए गए हैं.

हरियाणा से छोड़ा गया पानी

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से सोमवार (01 सितंबर) को लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. यह पानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पहुंच रहा है. ऐसे में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है.

प्रशासन की तैयारी

दिल्ली सरकार का दावा है कि लो-लाइन एरिया में रहने वालों के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जा रही है. जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा.

प्रशासन और सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है. अगर आप लो-लाइन एरिया में रहते हैं तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं. अगर प्रशासन आपसे घर खाली करने को कहे तो सहयोग करें.

यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Advisory: बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली में बंद हुए ओल्ड आयर ब्रिज, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी


यह भी पढ़ें- Delhi Riots Case: शरजील इमाम और उमर खालिद को कोर्ट से झटका, HC ने जमानत याचिका की खारिज

Delhi Flood Alert: दिल्ली में तबाही की चेतावनी, बढ़ा यमुना का जलस्तर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button