Nation- Delhi Health Model: 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साथ में 322 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाएं- #NA

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी. इन नए केंद्रों की शुरुआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है.
इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर, निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने आयुष्मान केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया.
स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव
मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक जांच, दवाइयां और उपचार सेवाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं और नागरिकों को समय पर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना से स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है. इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को न केवल उपचार बल्कि प्रोमोटिव और प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं.
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य को खर्च नहीं, बल्कि निवेश मानती है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि रोकथाम, जागरूकता और विश्वास का केंद्र हैं. जब नीयत साफ हो और संकल्प मजबूत हो तो परिणाम भी तेज आते हैं. केवल एक वर्ष के भीतर 370 आरोग्य मंदिर स्थापित करना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी.
80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में व्यापक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. यहां लगभग 80 प्रकार की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाइयों की मुफ्त उपलब्धता, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और कैंसर स्क्रीनिंग उपलब्ध है. साथ ही, टीकाकरण सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कक्ष, बुज़ुर्गों की देखभाल और गैर-संचारी रोगों की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली में ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, नालियों का निर्माण और सुधार, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार, स्कूलों का उत्थान और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल है. साथ ही, विधानसभा की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाएगा.
1471Cr की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने महरौली-बदरपुर रोड पर 1471 करोड़ रुपये की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है. छतरपुर विधानसभा क्षेत्र को तीन नए स्कूलों की भी सौगात दी गई है. इसके अतिरिक्त, छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार एलिवेटेड रोड परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं.
Delhi Health Model: 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साथ में 322 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाएं
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








