Nation: दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोग परेशान, आईएमडी ने बारिश को लेकर दिया अपडेट #INA
.webp)
नोएडा, 4 जुलाई (.)। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, वहीं बढ़ती उमस लोगों को परेशान भी कर सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन सुबह के समय गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है।
हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि बारिश के समय पर खुले इलाकों और बिजली के उपकरणों के नजदीक न जाएं। आईएमडी के मुताबिक 4 जुलाई को भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, हालांकि इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान 37 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री न्यूनतम रहेगा।
वहीं, 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम रहेगा। ह्यूमिडिटी में मामूली अंतर देखा जाएगा, लेकिन गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आसमान में बादलों की उपस्थिति और नमी के कारण वातावरण नम बना रहेगा। लगातार बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, हवा में बनी अधिक नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण उमस में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
–.
पीकेटी/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोग परेशान, आईएमडी ने बारिश को लेकर दिया अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



.webp)

