Nation- Delhi Poll of Polls: बीजेपी को बढ़त, AAP को झटका, कांग्रेस लगभग खत्म!- #NA

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त और आम आदमी पार्टी को झटका.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लगभग सभी एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्पष्ट बढ़त दी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की स्थिति पिछली बार की तुलना में कमजोर होती दिख रही है. वहीं, कांग्रेस (INC) इस चुनाव में पूरी तरह हाशिए पर जाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल्स के औसत के अनुसार, बीजेपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान है. यह आंकड़ा उसे दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जरूरी 36 सीटों के बहुमत के पार ले जाता है.
आप को हो सकता है बड़ा नुकसान
2015 और 2020 के चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को इस बार औसतन 28 सीटें मिलती दिख रही हैं. यह उसके लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी अब तक दिल्ली में मजबूत पकड़ बनाए हुए थी.
ये भी पढ़ें- Axis My India Exit Poll: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, बीजेपी को 50 सीटों पर बढ़त
कांग्रेस लगभग शून्य पर
दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भी कुछ खास करती नहीं दिख रही है. एग्जिट पोल्स के औसत के अनुसार, कांग्रेस को केवल 0-1 सीटों का अनुमान दिया गया है, यानी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहने वाला है.
किस एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
Exit Poll | BJP | AAP | INC |
PEOPLEs INSIGHT | 40-44 | 25-29 | 0-1 |
JVC | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
Chanakya Strategies | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
MATRIZE | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
Poll Diary | 42-50 | 18-25 | 0-2 |
P MARQ | 39-49 | 21-31 | 0 |
Peoples Pulse | 51-60 | 10-19 | 0 |
DV Research | 36-44 | 26-34 | 0 |
WeePreside | 18-23 | 46-52 | 0-1 |
Mind Brink | 21-25 | 44-49 | 0-1 |
Axis My India | 50 | 20 | 0 |
Today’s Chankya | 51 | 19 | 0 |
ये भी पढ़ें- Todays Chanakya Delhi Exit Poll: दिल्ली में बीजेपी 50 के पार, AAP 19 पर सिमटी
दिल्ली की राजनीति में बदलाव के संकेत?
एग्जिट पोल्स के ये नतीजे संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो बीजेपी दिल्ली में बहुमत की सरकार बना सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है हालांकि, यह केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं और अंतिम नतीजे 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे.
(यह खबर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर आधारित है, वास्तविक नतीजे अलग हो सकते हैं)
Delhi Poll of Polls: बीजेपी को बढ़त, AAP को झटका, कांग्रेस लगभग खत्म!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,