Nation- दिल्ली: विधवा बहू गई थी मायके… सास-ससुर ने नकली चाबी से चुरा लिए गहने और कैश- #NA

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक विधवा महिला के सास और ससुर ने नकली चाबी बनवाकर उसके कमरे से लाखों के सोने-चांदी और हीरे के गहने और करीब 3.40 लाख कैश चोरी कर लिए. घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. घटना गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है.

गांधी नगर पुलिस ने महिला के सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सिमरन वैध अपने दो बच्चों और ससुर भूपेन्द्र वैध और सास सुमन वैध के साथ पटेल गली सुभाष रोड गांधी नगर में रहती हैं. उनके पति की मौत हो चुकी है.

क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट है पीड़िता

सिमरन कृष्णा नगर में एक क्लिनिक में रिसेप्शन पर काम करती है. उनका आरोप है कि 14 फरवरी की सुबह 11:30 बजे को वह अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता के घर चंद्र नगर गई थी. 15 फरवरी की सुबह घर वापस लौटी तो देखा कि कमरे से उसके गहने व नकदी समेत कुछ कीमती सामान गायब है. जांच करने पर पता चला कि कमरे से चांदी का मंदिर, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, हीरे का इयररिंग, चांदी की ट्रे, एक गोल्ड रिंग और 3. 40 लाख कैश गायब है. उन्होंने पुलिस सहायता कक्ष पर चोरी की सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई.

कैसे पकड़े गए सास-सुसर?

महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि उनके ससुर भूपेन्द्र वैध एक चाबी बनाने वाले को लेकर घर आए थे. चाबी वाले ने उनके कमरे की नकली चाबी बनाई. नकली चाभी से कमरे का ताला खोल कर सिमरन के सास और ससुर उसके कमरे में घुसे और महंगे सामान चोरी कर दोबारा ताला लगा कर कमरा बंद कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी को जब्त कर महिला के सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली के गांधी नगर में एक विधवा महिला के कमरे से उसके सास-ससुर ने गहने और कैश की चोरी कर ली. जब महिला ने कमरे में लगे सीसीटीवी की जांच की तो सच्चाई सामने आई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके सास-ससुर को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

दिल्ली: विधवा बहू गई थी मायके… सास-ससुर ने नकली चाबी से चुरा लिए गहने और कैश


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News