Nation- दिल्ली में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD की चेतावनी- #NA

दिल्ली में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD की चेतावनी

भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है. शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में दिल्ली वालों को बारिश के चलते गर्मी से तो राहत मिल रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में जगह-जगह जलभराव भी हो गया है.

दिल्ली की सड़कें तालाब बन गई हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क पर बरे पानी में डुबकी लगाता हुआ नजर आया. दिल्ली को इस बारिश से अभी निजात मिलने की उम्मीद भी कम ही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

आज गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 30 और 31 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 30 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

आफत बनकर बरस रही बारिश

वहीं पहाड़ी राज्यों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तीनों राज्यों में हालात खराब हैं. अब मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अगले 5 दिन भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी है. वहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी

अगले 7 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की होने की संभावना है. केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 5 सितंबर तक मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से 30 और 31 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

30 अगस्त से 4 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को सलाह दी गई है कि वह 30 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक सोमालिया, ओमान तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाएं.

दिल्ली में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD की चेतावनी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button