Nation- दिल्ली में अगले 6 दिन मुश्किल भरे… होगी झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों का ऐसा रहेगा हाल, IMD ने दिया अलर्ट- #NA

इस बार केरल में मानसून ने एक हफ्ते पहले दस्तक दी, लेकिन उसके बाद कुछ दिनों तक सुस्त हो गया. हालांकि, अब एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है. बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी. मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
देश की राजधानी समेत कई राज्यों में अभी प्री मानसून बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 20 से 23 जून के बीच एंट्री हो सकती है. दिल्ली में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. यही नहीं दिल्ली में 25 जून तक बारिश रह सकती है. साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है.
यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
पूर्वी यूपी में मानसून की दस्तक के देने के बाद आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. यूपी में मानसून अगले तीन-चार दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में छा जाएगा. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्से, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, गुजरात, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार और ओडीशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती सकती है.
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और विदर्भ इलाके में हल्की बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी पर हाहाकार, भाजपा सरकार को अब पड़ी NGT की फटकार: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में अगले 6 दिन मुश्किल भरे… होगी झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों का ऐसा रहेगा हाल, IMD ने दिया अलर्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


