Nation- गुजरात: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई ने दिया इस्तीफा, काम के बोझ को बताया वजह- #NA

गुजरात: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई ने दिया इस्तीफा, काम के बोझ को बताया वजह

जेठाभाई भरवाड़.

गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपनी ‘व्यस्तताओं’ और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया. राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. भरवाड़ ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ गांधीनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आधिकारिक आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा.

इसमें कहा गया है कि शंकर चौधरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. भरवाड़ (75) को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है. वह पंचमहल जिले के शेहरा निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए. वरिष्ठ बीजेपी विधायक सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे और वह 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद फिर इस पद पर निर्वाचित हुए.

सहकारी नेता के तौर पर पहचान

जेठाभाई भरवाड़ मध्य गुजरात में एक प्रमुख सहकारी नेता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं. सहकारी क्षेत्र में उनका खास दबदबा रहा है, जहां वो एक प्रमुख हस्ती के तौर पर जाने जाते हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने डिप्टी स्पीकर पद से इस्तीफा अपने सहकारी कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और क्षेत्र में प्रभाव बनाए रखने के मकसद से दिया है.

कौन हैं जेठाभाई भरवाड़?

गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद से इस्तीफा देने वाले जेठाभाई भरवाड़ को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है. पंचमहल जिले के शेहरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए. इस सीट से वो 6 बार विधायक रहे. बीजेपी विधायक जेठाभाई भरवाड़ सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए थे. भरवाड़ 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद फिर डिप्टी स्पीकर बने थे.

सहकारी क्षेत्र में भरवाड़ का खास दबदबा रहा है. जेठाभाई भरवाड़ कई सहकारी संस्थानों में कई अहम पदों पर हैं.
गुजरात यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. जेठाभाई अहीर पेशे से किसान और पशुपालक के तौर पर भी जाने जाते हैं.

गुजरात: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई ने दिया इस्तीफा, काम के बोझ को बताया वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button