Nation: Dhanteras 2025: धनतेरस पर किस राशि वालों को क्या खरीदना माना जाता है शुभ? यहां जानिए #INA

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन धन, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन आरोग्य, लंबी आयु और धन की प्राप्ति के लिए पूजा और खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस का दिन धन और शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है. इस दिन की गई खरीदारी जीवन में स्थायी सुख और समृद्धि लेकर आती है.

धनतेरस: शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 यानी आज मनाई जा रही है. त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. खरीदारी और पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बताए गए हैं-

इसके अलावा चौघड़िया मुहूर्त भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है-

  • सुबह का शुभ काल: 7:49 बजे से 9:15 बजे तक

  • लाभ और उन्नति का समय: दोपहर 1:32 बजे से 2:57 बजे तक

  • अमृतकाल: दोपहर 2:57 बजे से शाम 4:23 बजे तक (सबसे शुभ समय)

  • चर काल: दोपहर 12:06 बजे से 1:32 बजे तक (सामान्य शुभ समय)

अगर इन शुभ समयों में पूजा और खरीदारी की जाए, तो उसका फल कई गुना अधिक मिलता है.

राशि अनुसार क्या खरीदें इस धनतेरस पर?

मेष राशि: तांबे के बर्तन और सोना- स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि.

वृषभ राशि: चांदी, आभूषण या वाहन- पारिवारिक सुख और धन में वृद्धि.

मिथुन राशि: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं या किताबें- ज्ञान और करियर में प्रगति.

कर्क राशि: चांदी के बर्तन और मोती- मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द.

सिंह राशि: सोना, पीतल और कपड़े- मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि.

कन्या राशि: स्टील या इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण- कार्यक्षेत्र में सफलता.

तुला राशि: चांदी, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधन- वैवाहिक सुख और आकर्षण.

वृश्चिक राशि: तांबा, मूंगा और भूमि- स्थिरता और शक्ति की प्राप्ति.

धनु राशि: सोना और धार्मिक वस्तुएं- सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति.

मकर राशि: लोहा, स्टील या भूमि पत्र- करियर और संपत्ति में बढ़ोतरी.

कुंभ राशि: इलेक्ट्रॉनिक्स या गैजेट- तकनीकी लाभ और नवाचार.

मीन राशि: चांदी, मोती और शंख- मानसिक शांति और आध्यात्मिकता में वृद्धि.

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: आपको मालूम है दिवाली पर क्यों जलाते हैं मिट्टी के ही दिये? यहां जानिए इसके पीछे का रहस्य

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली पर क्या पहनें, जानिए कौन से रंग मां लक्ष्मी को करते हैं प्रसन्न?

Dhanteras 2025: धनतेरस पर किस राशि वालों को क्या खरीदना माना जाता है शुभ? यहां जानिए




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button