Nation- डॉ. नुसरत परवीन ने जॉइन की ड्यूटी, हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आईं थी; कहां मिली पोस्टिंग?- #NA

CM नीतीश कुमार ने डॉ. नुसरत परवीन के चेहरे से नीचे किया था हिजाब.
हिजाब प्रकरण के बाद चर्चा में आईं आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने ड्यूटी जॉइन कर ली है. जानकारी के अनुसार, पटना सदर हॉस्पिटल में आज सात जनवरी को नुसरत परवीन की जॉइनिंग होनी थी. CM नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को एक कार्यक्रम में उनको नियुक्ति पत्र सौंपा था. इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने डॉ. नुसरत परवीन का हिजाब चेहरे पर से नीचे कर दिया था. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया.
वहीं लगातार यह खबर सामने आ रही थी कि डॉ. नुसरत परवीन बिहार सरकार की ये नौकरी जॉइन नहीं करेंगी. उनकी जॉइनिंग की तारीख को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो बार आगे बढ़ाया गया था. आज सात जनवरी को जॉइनिंग की लास्ट डेट थी. आज अगर वह जॉइन नहीं करतीं तो उनकी नियुक्ति रद्द हो जाती. हालांकि दोपहर के समय डॉ. नुसरत परवीन पटना सदर हॉस्पिटल पहुंचीं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कर ड्यूटी जॉइन की.
CM नीतीश कुमार ने सौंपा था नियुक्ति पत्र
पिछले साल 15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा था. इस दौरान उन्होंने डॉ. नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब खींच लिया था. इसको लेकर राजनीतिक बवाल भी मचा था. धार्मिक रंग देने की कोशिश भी की गई थी. एक तरफ जहां विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था, वहीं NDA ने इसका बचाव किया था. यहां तक कि पाकिस्तान के एक गैंगस्टर ने भी CM नीतीश कुमार को धमकी दी थी, जिसके बाद से बिहार पुलिस ने CM की सिक्योरिटी को लेकर के विशेष तैयारी की थी.
झारखंड सरकार ने ऑफर की थी नौकरी
इस हिजाब विवाद में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी बड़ा बयान दिया था. डॉ. इरफान अंसारी ने नुसरत परवीन को झारखंड में नौकरी देने की बात कही थी. साथ ही यह भी कहा था कि वह अगर नुसरत परवीन झारखंड में अपनी सेवाएंं देती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा. साथ ही साथ मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए सरकारी आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
हिजाब प्रकरण से परेशान थीं नुसरत परवीन
CM नीतीश कुमार ने जब मंच पर डॉ. नुसरत परवीन के हिजाब को हटाया था, तब उन्होंने नियुक्ति पत्र तो ले लिया था, लेकिन यह खबर आई थी कि वह नौकरी जॉइन नहीं करेंगी. डॉ. नुसरत परवीन के परिजनों का यह कहना था कि इस पूरी घटना से नुसरत मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं और वह नौकरी नहीं करेंगी. इसके बाद यह खबर भी आई थी कि नुसरत अपने भाई के पास कोलकाता चली गई हैं.
7 जनवरी जॉइनिंग की लास्ट डेट थी
नुसरत परवीन ने नियुक्ति पत्र को तो ले लिया था, लेकिन 20 दिनों तक उन्होंने नौकरी को जॉइन नहीं की थी. कुछ दिन पहले उनकी एक क्लासमेट ने दावा किया था कि वह जल्द सदर हॉस्पिटल में जॉइन करेंगी. वहीं नियुक्ति पत्र पाने के बाद उनके बैच के 63 अन्य आयुष डॉक्टर अपनी-अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर जॉइन कर चुके थे. नुसरत परवीन की जॉइनिंग की अंतिम तारीख 20 दिसंबर तक थी. बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया था. इस तारीख में फिर बदलाव किया गया और अंतिम रूप से सात जनवरी तक जॉइनिंग की तारीख को तय किया गया था.
डॉ. नुसरत परवीन ने जॉइन की ड्यूटी, हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आईं थी; कहां मिली पोस्टिंग?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



