Nation- दुमका: ‘मेरी गर्लफ्रेंड पर गंदी नजर रखते हो…’ चचेरे भाई की पत्थर से वारकर हत्या, कैसे पकड़ा गया कातिल?- #NA

युवक ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या की
झारखंड के दुमका जिले से एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मनीलाल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मसलिया थाना क्षेत्र की है और मृतक की पहचान चूहापानी हांसदा के रूप में हुई है.
बाबुसोल बास्की नामक व्यक्ति ने मसलिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साले चूहापानी हांसदा की हत्या कर दी गई है. मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई. शुरुआती पूछताछ में मृतक के साथ घटना के दिन फुटबॉल मैच देखने गए उसके चचेरे भाई मनीलाल हांसदा से सवाल किए गए.
आरोपी मनीलाल ने पुलिस को बताया
मनीलाल ने पुलिस को बताया कि दोनों रात में मैच देखकर लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें चूहापानी की मौत हो गई और वह खुद घायल हो गया. हालांकि, पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ. हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर मनीलाल टूट गया और उसने सच्चाई कबूल कर ली. उसने बताया कि उसके चचेरे भाई की नजर उसकी प्रेमिका पर थी, जिसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था.
घटना से तीन दिन पहले गांव के पास मेला और फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ था. दोनों भाई मेला और मैच देखने गए थे. लौटते समय दोनों ने हड़िया (स्थानीय शराब) का सेवन किया. नशे की हालत में प्रेमिका को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. गुस्से में आकर मनीलाल ने पास पड़े एक बड़े पत्थर से चूहापानी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से चूहापानी की मौके पर ही मौत हो गई.
गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने और लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी कि उन पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था. लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना पत्थर और उसके हाथ में पहना ब्रेसलेट भी बरामद किया है, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है.
दुमका पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि व्यक्तिगत रिश्तों और आवेश में लिया गया फैसला किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है.
दुमका: ‘मेरी गर्लफ्रेंड पर गंदी नजर रखते हो…’ चचेरे भाई की पत्थर से वारकर हत्या, कैसे पकड़ा गया कातिल?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





