Nation: दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए पिता और दो बच्चों ने लगा दी छलांग, तीनों की मौत #INA
.webp)
Delhi Fire: दिल्ली के द्वारका में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, द्वारका के एक अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. ये अपार्टमेंट द्वारका सेक्टर-13 के की बहुमंजिला इमारत ‘सबद अपार्टमेंट’ है. जिसमें अचानक से भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपर के फ्लैट में लगी थी. इस दौरान जान बचाने के लिए दो बच्चों और उनके पिता ने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
सुबह 10 बजे के आसपास लगी आग
जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई. उसके बाद तुरंत दमकर विभाग को इस आग के बारे में जानकारी दी गई. दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत बचाव अभियान शुरू किया. इस घटना की कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है. जिनमें अपार्टमेंट की सबसे ऊपर की मंजिल से तेज धुआं और आग की भीषण लपटें निकलते हुए दिखाई दे रही हैं.
#WATCH दिल्ली: द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने का काम जारी है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है: दिल्ली फायर सर्विसेज pic.twitter.com/jarj7qArNJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए पिता और दो बच्चों ने लगा दी छलांग, तीनों की मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












