Nation: कुआलालंपुर में चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक-व्यापारिक वार्ता आयोजित #INA
.webp)
बीजिंग, 26 अक्टूबर (.)। चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक वार्ता का आयोजन किया।
यह वार्ता दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हाल ही में हुई फोन वार्ता में बनी महत्वपूर्ण सहमतियों के आधार पर आयोजित की गई।
दोनों पक्षों ने आपसी हित के प्रमुख आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर स्पष्ट, गहन और रचनात्मक चर्चा की। संवाद के दौरान अमेरिका द्वारा चीन के समुद्री रसद और जहाज निर्माण उद्योगों पर लागू धारा 301 के उपाय, पारस्परिक शुल्कों के निलंबन का विस्तार, फेंटेनाइल शुल्क और उसके नियंत्रण संबंधी कानून प्रवर्तन सहयोग, कृषि उत्पाद व्यापार, निर्यात नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इन सभी मुद्दों पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी चिंताओं के समाधान हेतु ठोस व्यवस्थाओं पर आधारभूत सहमति प्राप्त की और विशिष्ट विवरणों के अंतिम रूप तथा अपनी-अपनी घरेलू अनुमोदन प्रक्रियाओं को पूरा करने पर सहमति जताई।
चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग ने बैठक में कहा कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का मूल सार पारस्परिक लाभ और उभय जीत है। दोनों देशों के सहयोग से उन्हें लाभ मिलेगा, जबकि टकराव की स्थिति में दोनों को हानि उठानी पड़ेगी।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की स्थिरता दोनों देशों और उनकी जनता के हित में है, साथ ही यह वैश्विक समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप भी है।
ह लीफंग ने उल्लेख किया कि आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में उत्पन्न मतभेदों और घर्षणों के संबंध में, दोनों पक्षों को आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जीत-जीत सहयोग की भावना से, समान वार्ता और परामर्श के माध्यम से एक-दूसरे की चिंताओं को उचित रूप से संबोधित करने के तरीके खोजने चाहिए। चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक परामर्श के परिणाम कड़ी मेहनत से प्राप्त हुए हैं और दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से इन्हें बनाए रखने की आवश्यकता है।
उन्हें आशा है कि अमेरिका चीन के साथ मिलकर एक ही दिशा की ओर आगे बढ़ेगा, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों और इस वर्ष सभी आर्थिक और व्यापारिक परामर्शों के परिणामों को संयुक्त रूप से लागू करेगा, आपसी विश्वास को और बढ़ाएगा, मतभेदों को प्रबंधित करेगा और आपसी लाभ वाले सहयोग का विस्तार करेगा, ताकि द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को उच्च स्तर तक बढ़ावा दिया जा सके।
अमेरिकी पक्ष ने स्वीकार किया कि अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापारिक संबंध विश्व के सबसे प्रभावशाली द्विपक्षीय रिश्तों में से एक है। अमेरिका ने चीन के साथ सहमति, सहयोग और समान एवं सम्मानजनक तरीके से विकास को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
दोनों पक्षों ने यह भी सहमति दर्ज की कि राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, वे चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र का पूर्ण उपयोग करेंगे, आपसी चिंताओं पर लगातार संपर्क बनाए रखेंगे और द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास को बढ़ावा देंगे। इस प्रकार, यह वार्ता दोनों देशों की जनता और वैश्विक समृद्धि के लिए लाभकारी साबित होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कुआलालंपुर में चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक-व्यापारिक वार्ता आयोजित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)
.webp)

